फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation for TB vaccine trial completed, waiting for green signal from Election Commission

Delhi NCR News: टीबी के टीके के ट्रायल की तैयारी पूरी चुनाव आयोग की हरी झंडी का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
मंजूरी मिलते ही देश में पहली बार दिल्ली के पांच जिलों में शुरू हो जाएगा ट्रायल
विज्ञापन

बीसीजी की दी जानी है दूसरी डोज, तीन साल तक मरीजों पर रखी जाएगी नजर
15 : लाख लोगों को देने का लक्ष्य
100000 : से अधिक ने किया आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए पहली बार दिल्ली में टीके के ट्रायल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस दौरान 60 साल से अधिक और हाल ही में टीबी से संक्रमित मरीजों व उनके संपर्क में आए लोगों, अत्यधिक धूम्रपान करने वाले, मधुमेह रोगियों सहित अन्य को बीसीजी टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। इस डोज के लिए दिल्ली के पांच जिलों में 15 लाख लोगों को चिह्नित किया गया है। इस टीके के लिए लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अब तक इस टीके के लिए दिल्ली में एक लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलते ही ट्रायल शुरू हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि कई देशों में टीके की दूसरे डोज के लिए ट्रायल किया गया। इसका परिणाम सकारात्मक रहा। इसे देखते हुए देश में भी ट्रायल शुरू किया जा रहा है।
दिल्ली के परिवार कल्याण निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रायल की तैयारियां पूरी हो गई है। अभियान शुरू होने के तीन माह में सभी योग्य लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। टीका देने के बाद सभी की निगरानी की जाएगी। साथ ही देखा जाएगा कि टीका देने के बाद इनमें टीबी के खिलाफ कितनी इम्युनिटी बनी है। इस टीके का क्या फायदा हुआ। भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए दो साल का समय शेष रह गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
घर-घर जाकर दिया जाएगा टीका
संशोधित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लोगों को घर-घर जाकर टीका देने के लिए परिवार कल्याण निदेशालय ने तैयारी पूरी कर ली है। विभाग के पास पर्याप्त वैक्सीन हैं। इन्हें एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही टीका लगाने के लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी सहित दूसरे स्टाफ को पूरी ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ट्रायल के दौरान में घर-घर जाकर वयस्कों को बीसीजी का टीका देने का अभियान शुरू होगा। मौजूदा समय में टीबी की रोकथाम के लिए पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बीसीजी के टीके की एक डोज दी जाती है। इसके अलावा टीबी के मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को तीन से छह माह के लिए एक दवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

इन जिलों में दिया जाएगा टीका
- उत्तर दिल्ली
- पूर्वी दिल्ली
- नई दिल्ली
- पश्चिमी दिल्ली
- दक्षिणी दिल्ली

बॉक्स
चुनने का कारण
दिल्ली में टीबी के कुल मरीजों की आधी संख्या इन पांच जिलों में हैं। जबकि अन्य आधी जनसंख्या दूसरे छह जिलों में है। संशोधित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अध्ययन के लिए दिल्ली को दो हिस्सों में बाट दिया गया है। अध्ययन के बाद दोनों का मिलान होगा।


बॉक्स
इन लोगों को दिया जाना है टीका
- 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग
- 18 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग जिन्हें पांच वर्ष पहले टीबी की बीमारी हुई हो
- टीबी के मरीज के संपर्क में रहे लोग
- मधुमेह के मरीज
- ज्यादा धूम्रपान करने वाले

बॉक्स
टीका देने के लिए देनी होगी सहमति
टीका लेने के लिए योग्य लोगों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। टीका देने के दौरान TB-WIN पर पंजीकरण किया जाएगा। इनमें पंजीकृत होने वालों पर नजर रखी जाएगी। टीबी विभाग टीका दिए जाने वाले लोगों को तीन वर्ष तक फालोअप करेगा। इस दौरान नियमित अंतराल पर उनकी जांच की जाएगी और यह परखा जाएगा कि टीबी की रोकथाम में बीसीजी का टीका कितना कारगर साबित हो रहा है। परिणाम उम्मीद के मुताबिक रहा तो भविष्य में प्रोग्राम को आगे भी चलाया जाएगा।


बॉक्स
- दिल्ली में वर्ष 2023 में पंजीकृत टीबी के कुल मरीज- 99,975

- सरकारी अस्पतालों द्वारा पंजीकृत टीबी के मरीज - 74323
- निजी अस्पतालों द्वारा पंजीकृत टीबी के मरीज - 25652
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed