फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prepaid meter installed, Get cheap electricity

प्रीपेड मीटर लगवाइए, सस्ते में बिजली पाइए

Sun, 11 Oct 2015 07:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 11 Oct 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Prepaid meter installed, Get cheap electricity

प्रीपेड मीटर से बिजली लेने वालों को बिल में छूट मिलेगी। कारपोरेशन ने इसकी गाइडलाइन तैयार कर ली हैं। प्रीपेड बिल के लिए उपभोक्ताओं को एडवांस में रुपये देने होते हैं। इसके लिए उनको बिल में डेढ़ से दो फीसदी की छूट देने का प्रावधान है।

विज्ञापन


विद्युत उपभोक्ता बिजली प्रयोग करने के बाद बिल अदा करते हैं। ऐसे में पूरे महीने बिजली लेने के बाद उनको बिल अगले महीने की सात तारीख तक करना होता है। मीटर की रीडिंग लेने, बिल वितरित कराने और बिल जमा कराने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाना पड़ता है।
विज्ञापन


प्रीपेड मीटर में ऐसा कोई झंझट नहीं है। प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को पहले रुपये देकर रिचार्ज कराना होगा, इसके बाद ही बिजली मिल सकेगी। रिचार्ज खत्म होने से तीन दिन पहले से मीटर संकेत देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिचार्ज खत्म होने के बाद एक दिन भी बिजली नहीं मिलेगी। यानी इनको एडवांस भुगतान करकेही बिजली मिल सकेगी।

पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने एडवांस रुपये जमा कराने का फायदा इनको दिलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को जमा धनराशि से ज्यादा की बिजली मिलेगी।


बिजली की यूनिट का दर एक समान होगा। प्रीपेड मीटर का रिचार्ज कराने के दौरान उपभोक्ताओं को डेढ़ से दो फीसदी ज्यादा बिजली दी जाएगी।

एसई एसबी यादव ने बताया कि प्रीपेड मीटर पर बिजली दो फीसदी तक ज्यादा मिलेगी। इसकी गाइडलाइन जारी हो चुकी हैं। मीटर लगने के साथ ही नया सिस्टम शुरू हो जाएगा।
...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed