फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   precautionary dose of corona started getting free in delhi vaccination increased two and a half times in two days

कोरोना से जंग: दिल्ली में मुफ्त में मिलने लगी एहतियाती खुराक, दो दिन में ढ़ाई गुना बढ़ा टीकाकरण

Mon, 25 Apr 2022 03:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 03:40 AM IST
सार

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि डीडीएमए की बैठक के बाद टीकाकरण को लेकर जिलावार अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मास्क और सोशल डिस्टैसिंग के साथ साथ टीकाकरण को लेकर भी काम करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
precautionary dose of corona started getting free in delhi vaccination increased two and a half times in two days
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में पहली बार दिल्ली में कोरोना की एहतियाती खुराक निशुल्क होने के बाद टीकाकरण में तेजी आई है। बीते दो दिन में ही एहतियाती खुराक का टीकाकरण ढ़ाई गुना तक बढ़ा है। 10 अप्रैल से देश में एहतियाती खुराक दी जा रही है। 11 दिन बाद जब दिल्ली सरकार ने 18 से 59 साल की आयु के लिए इसे निशुल्क किया तो 21 से 24 अप्रैल के बीच 59 हजार लोगों ने तीसरी खुराक लेकर अपना बचाव किया है। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 10 से 21 अप्रैल तक दिल्ली में केवल पांच हजार लोगों को एहतियाती खुराक दी जा रही थी। इनमें सर्वाधिक फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लोग शामिल थे क्योंकि इन्हें सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीकाकरण की सुविधा मिल रही थी। इस बीच 368 रुपये का भुगतान कर एहतियाती खुराक लेने वाले 18 से 59 साल की आयु वालों की संख्या करीब एक से दो हजार ही दर्ज की जा रही थी लेकिन 21 अप्रैल से अब तक इनकी संख्या 10 से बढ़कर 25 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। बीते 23 अप्रैल को दिल्ली में पहली बार 25,704 लोगों ने एहतियाती खुराक ली है जिनमें 16 हजार लोग 18 से 59 साल की आयु के थे। 
विज्ञापन


हालांकि आंकड़े यह भी बता रहे हैं कि छह से 18 अप्रैल के बीच जब तीन गुना से अधिक कोरोना जांच बढ़ीं तो वहीं रोजाना संक्रमित रोगियों की संख्या भी 100 से बढ़कर 500 पार कर गई। बीते चार दिन में साढ़े चार हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट बताती है कि निशुल्क होने से पहले तक 11 दिन में एहतियाती खुराक का टीकाकरण करीब पांच हजार हुआ लेकिन इनमें आधे से ज्यादा डॉक्टर और दूसरे स्वास्थ्य कर्मचारी ही शामिल थे। अब तक राजधानी में 6,53,533 एहतियाती खुराक दी गई हैं। बीते 19 अप्रैल तक यह संख्या 5,89,796 थी। इनमें 2.19 लाख खुराक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ली हैं। बीते 10 अप्रैल से ही 18 से 59 साल की आयु वाले एहतियाती खुराक ले रहे हैं। दिल्ली में इस आयुवर्ग की कुल आबादी करीब 1.50 करोड़ के आसपास है।

विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस वक्त संक्रमण में उछाल आने के साथ ही एहतियाती खुराक का टीकाकरण बढ़ना भी जरूरी है क्योंकि इसके जरिए काफी हद तक संक्रमण से बचाव संभव है। दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोविड केंद्र लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने भी वैज्ञानिक तथ्यों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कोविड सतर्कता नियमों का पालन करने के साथ साथ एहतियाती खुराक के टीकाकरण को लेकर जिला वार अभियान चलाने और लोगों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने की सलाह दी है।
 

शुल्क देकर टीका नहीं लगवाना चाहते दिल्ली वाले

जानकारी के अनुसार दिल्ली में 18 से 59 साल वालों को एहतियाती खुराक प्राइवेट अस्पतालों में लग रही है। साथ ही दो दिन से दिल्ली के सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर भी इस आयुवर्ग को फ्री में खुराक मिल रही है। प्राइवेट अस्पताल में इन्हें प्रति व्यक्ति 368 रुपये का शुल्क भी देना पड़ रहा है। एहतियाती खुराक के टीकाकरण में आ रही कमी के पीछे एक कारण शुल्क भी माना जा रहा था।

फिर चलेगा दिल्ली में अभियान
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि डीडीएमए की बैठक के बाद टीकाकरण को लेकर जिलावार अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मास्क और सोशल डिस्टैसिंग के साथ साथ टीकाकरण को लेकर भी काम करने की आवश्यकता है। दिल्ली में पहली खुराक का टीकाकरण 100 फीसदी का लक्ष्य पार कर चुका है। जबकि दूसरी खुराक का टीकाकरण भी करीब 96 फीसदी तक पहुंच गया है। अभी 12 से 14 साल के बच्चे, किशोर और एहतियाती खुराक के टीकाकरण पर जोर देना जरूरी है।

इन्हें फ्री मिल रही एहतियाती खुराक

. स्वास्थ्य कर्मचारी
. फ्रंटलाइन वर्कर
. 60 वर्ष या उससे अधिक आयु
. 18 से 59 वर्ष की आयु वाले
(इन सभी को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क एहतियाती खुराक मिल रही है।)

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण की स्थिति

कुल टीकाकरण: 3,31,58,157
पहली खुराक 1,79,22,804
दूसरी खुराक 1,45,92,263
एहतियाती खुराक 6,53,533

कुल आबादी: करीब दो करोड़ से भी अधिक
टीका लेने वाले पुरुष: 18408111
टीका लेने वाली महिलाएं: 14094604
अन्य: 12326

उम्र कुल टीकाकरण
12 से 14 साल 548689
15 से 17 साल 1761455
18 से 44 साल 2,12,66,719
45 से 59 साल 62,98,655
60 या उससे अधिक 32,26,458

दिल्ली में किसने कौन सा टीका लिया
टीका खुराक लेने वालों की संख्या

कोविशील्ड 24145915
कोवाक्सिन 8369608
स्पूतनिक 93945
कोर्बेवैक्स 548689
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed