{"_id":"5bc674c0bdec225d4c0a85a7","slug":"pre-board-exams-starts-from-december-15-in-delhi-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड एग्जाम 15 दिसंबर से, पहले जनवरी में होनी थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड एग्जाम 15 दिसंबर से, पहले जनवरी में होनी थी परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में इस बार बारहवीं केंद्रीयकृत प्री बोर्ड परीक्षाएं और नौवीं-दसवीं के लिए आवधिक परीक्षा-2 जनवरी की जगह दिसंबर में होगी। सीबीएसई की ओर से वोकेशनल (स्किल बेस्ड) कोर्सेज की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित कराए जाने की घोषणा किए जाने के कारण यह बदलाव किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने इसकी सूचना स्कूलों को भेज दी है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय की ओर से यह परीक्षा पहले बोर्ड परीक्षाओं से पहले जनवरी में होनी थी। लेकिन सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा दो चरणों में कराए जाने के कारण प्री-बोर्ड व आवधिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
निदेशालय के अनुसार बारहवीं के लिए पूरे पाठ्यक्रम के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा 15 से 29 दिसंबर तक होगी। इसी तरह से नौवीं व दसवीं के लिए आवधिक परीक्षा-2 भी इन्हीं तिथियों पर होगी। नौवीं व दसवीं की परीक्षा में 11 अक्तूबर से 10 दिसंबर के बीच पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे। प्री-बोर्ड परीक्षा व आवधिक परीक्षाओं के नतीजे 5 जनवरी तक घोषित होंगे। वहीं, आवधिक परीक्षा-3 फिर 28 जनवरी से 5 के बीच में होगी। इन परीक्षाओं केलिए प्रश्न पत्र का डिजाइन सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों के डिजाइन के आधार पर होगा।
विज्ञापन