फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   praveen togadia promise for ram mandir in ayodhya

बोले तोगड़िया, 'डंके की चोट पर बनेगा राम मंदिर'

Fri, 07 Nov 2014 07:48 AM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
praveen togadia promise for ram mandir in ayodhya

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर अयोध्या में राम मंदिर बनाने और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने कि हुंकार भरी है।

विज्ञापन


गुरुवार को नोएडा पहुंचे तोगड़िया ने दावा किया है कि मुस्लिम और ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराए गए सात लाख लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है। इनमें दो लाख मुस्लिम और पांच लाख ईसाई शामिल हैं। धर्मांतरण का शिकार हुए अन्य हिंदुओं की घर वापसी के प्रयास तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद् अपनी स्थापना के 50 वर्ष होने पर ‘स्वर्ण जयंती वर्ष’ मना रही है।

सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में तोगड़िया ने पत्रकारों को बताया कि हर हिंदू को शिक्षा और चिकित्सा देंगे। गरीब व्यक्तियों के निशुल्क इलाज के लिए ‘इंडिया हेल्थ लाइन’ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से 40 करोड़ गरीब हिंदुओं को निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य है। अभी तक 80 हजार परिवार इसका फायदा उठा चुके हैं।

'राम मंदिर बनकर रहेगा'

praveen togadia promise for ram mandir in ayodhya

वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत 53 हजार गांवों के 20 लाख बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। साथ ही युवकों को रोजगार के लिए ट्रेनिंग की भी जल्द व्यवस्था शुरू की जाएगी।

अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर विहिप नेता ने कहा कि राम मंदिर बनेगा। डंके की चोट पर भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने हिंदुओं में बदलाव लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है।

एकजुटता की कमी के कारण ही वह आज जिंदा रहने के लिए मेरठ और मुरादाबाद में लड़ रहा है। 21, 22 और 23 नवंबर को विश्व हिंदू कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के लोग भाग लेंगे।

इस अवसर पर जिले के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक विमला बाथम, संजय बाली, अनूप खन्ना, कमल सिंह, वीरेंद्र, जेके अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed