{"_id":"5bf33c44bdec22697a0f4f65","slug":"praveen-togadia-attacked-on-modi-government-and-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर निकाली भड़ास, बोले-'संतों की उपेक्षा कर रही भाजपा सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर निकाली भड़ास, बोले-'संतों की उपेक्षा कर रही भाजपा सरकार'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Nov 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के शिवशक्तिधाम डासना मंदिर में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 19 दिन से आमरण अनशन कर रहे यति नरसिंहानंद सरस्वती को समर्थन देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
तोगड़िया ने मोदी सरकार और आरएसएस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से इस सरकार को चुना था, यह सरकार किसी भी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी। कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून अब देश के लिए जरूरी हो गया है।
जिस प्रकार देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है, ऐसे में कुछ ही वर्षों में देश में अकाल, भुखमरी की स्थित बन जाएगी। ऐसे में यति नरसिंहानंद की मांग जायज है, लेकिन सरकार संतों की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले मंदिर की महंत यति मां चेतनानंद सरस्वती ने शॉल ओढ़ाकर प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया। इस दौरान विनोद सर्वोदय, डॉ. आरके तोमर, राजेश यादव, पिंकी चौधरी, धीरज नागर, शशि चौहान, प्रमोद बंसल, सतीश गर्ग, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।