फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pranab invites kejriwal for Samosa

'थोड़ा और लीजिए, नुकसान नहीं करेगा'

Thu, 09 Apr 2015 04:33 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
pranab invites kejriwal for Samosa

समोसा, सैंडविच, पकौड़ा, काला जामुन आदि व्यंजनों से सजी मेज पर अरविंद केजरीवाल को कम खाता देखकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें थोड़ा और लेने की सलाह दे डाली। मौका था बुधवार को पद्म सम्मान समारोह के बाद आयोजित चाय पार्टी का।

विज्ञापन



राष्ट्रपति भवन में 50 विशिष्ट लोगों को पद्म सम्मान से नवाजने के बाद चाय पार्टी हुई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पेस्ट्री का केवल एक छोटा सा टुकड़ा उठाया और एक तरफ हो गए। यह देखकर राष्ट्रपति उनके पास पहुंचे और धीरे से मुस्कुराते हुए कहा, थोड़ा और लीजिए नुकसान नहीं करेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने उन्हें मेज पर रखे व्यंजनों में से थोड़ा और उठाने के लिए कहा। दरअसल 46 वर्षीय केजरीवाल डायबिटीज के रोगी हैं। हाल ही में वह बंगलूरू से अपनी खांसी का नैचुरोपैथी से इलाज कराकर लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं दिल्ली सरकार चलाने में व्यस्त हूं

pranab invites kejriwal for Samosa

ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल आप में चल रही उठापटक को अब ज्यादा तूल नहीं देना चाहते हैं।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने उनसे प्रशांत भूषण और योगेंद्र योगेंद्र यादव के बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि पार्टी के मामलों को देखने से अधिक मैं दिल्ली की सरकार चलाने में व्यस्त हूं।

उन्होंने कहा, मैं लगातार काम कर रहा हूं। पार्टी के भीतर चल रही चीजों से मुझे कुछ लेना-देना नहीं है। विद्रोही नेताओं द्वारा पंजाब में बैठक बुलाए जाने पर उन्होंने बस इतना कहा कि यह लोकतंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed