{"_id":"5db782308ebc3e93af0f6de6","slug":"prakash-utsav-nagar-kirtan-leaves-for-nankana-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश उत्सवः ननकाना साहिब के लिए नगर कीर्तन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश उत्सवः ननकाना साहिब के लिए नगर कीर्तन रवाना
Tue, 29 Oct 2019 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 29 Oct 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं के साथ नगर कीर्तन रवाना हो गया। दिल्ली के गुरुद्वारा नानक प्याऊ से सोमवार सुबह यह जत्था ननकाना साहिब के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में श्रद्धालु नगर कीर्तन के साथ बाईपास तक पैदल शरीक हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके समेत कई लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर निकले नगर कीर्तन में जत्थेदार बाबा जगतार सिंह (तरणताल वाले), अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह (अमृतसर) और जत्थेदार हरप्रीत सिंह समेत कई लोग शामिल हुए। पालकी साहिब को फूलों से सजाया गया था। नगर कीर्तन जिस रास्ते से गुजरा, वहां दर्शन के लिए सभी समुदायों के श्रद्धालु खड़े थे।
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, ज्ञानी जगतार (कार सेवा वाले), संत करमजीत सिंह, संत अमृतपाल सिंह और नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।