फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prakash Javadekar launched Portal Scheme for Apprenticeship and Skills Shreyas

अब ग्रेजुएशन की पढ़ाई संग मिलेगी रोजगार की ट्रेनिंग, प्रकाश जावडेकर ने लांच किया श्रेयस पोर्टल

Wed, 27 Feb 2019 11:42 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 27 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar launched Portal Scheme for Apprenticeship and Skills Shreyas
प्रकाश जावडेकर - फोटो : Twitter
बीए, बीकॉम, बीएससी की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अब डिग्री की पढ़ाई के साथ रोजगार की ट्रेनिंग भी मिलेगी। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को श्रेयस (स्कीम फॉर हायर एजुकेशन यूथ फॉर अप्रेंटिसशिप एंड स्किल) पोर्टल लांच कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें देश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेज, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। उनकी प्रोफाइल के आधार पर आगे छह, नौ या एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।  इंडिया हैविटेट सेंटर में बुधवार को जावडेकर ने पोर्टल लांच किया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कौशल विकास मंत्रालय और श्रम और रोजगार मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में यह पोर्टल काम करेगा।
विज्ञापन


जावडेकर के मुताबिक, 2019 में करीब तीन लाख छात्रों को इसके माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी। यूजीसी, एआईसीटीई राज्यों समेत शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर इसमें जुड़ने को कहेंगे। इंडस्ट्री को केंद्र सरकार की ओर से पैसे का भुगतान किया जाएगा। प्रोग्राम के माध्यम से इंडस्ट्री छात्रों को स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग आदि की पूरी प्रशिक्षण देगी, ताकि डिग्री पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें रोजगार मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य डिग्री प्रोग्राम अब प्रोफेशनल होगा 
बीए, बीकॉम, बीएससी सामान्य डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई इसी सत्र में बीए प्रोफेशनल, बीकॉम प्रोफेशनल व बीएससी प्रोफेशनल के रूप में भी शुरू होगा। इसका मकसद छात्रों को सामान्य पढ़ाई के साथ रोजगार से जोड़ने के लिए तैयार करना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed