फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prakash Javadekar Aravali been visiting delegation stopped at the Shiva temple

प्रकाश जावडेकर करेंगे अरावली का दौरा, शिव मंदिर में रूकेगा प्रतिनिधिमंडल

Mon, 27 Jun 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 27 Jun 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar Aravali been visiting delegation stopped at the Shiva temple
prakash javdekar - फोटो : PTI

अरावली के सरंक्षण एवं संर्वधन के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावनरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह एवं वन विग के केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कई अधिकारी सोमवार को फिरोजपुर झिरका में आएंगे।

विज्ञापन


अरावली की गोद में बसे फिरोजपुर झिरका स्थित शिवमंदिर पर यह प्रतिनिधीमंडल आएगा तथा यहां अरावली का जायजा लेगा। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने रविवार को उपायुक्त मनीराम शर्मा, एसपी दीपक गहलावत ने शिवमंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उपायुक्त मनीराम शर्मा ने बताया कि अरावली पहाडियों के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी पूरी तरह से चिंतित है।

इसी वजह से केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर केंद्र एवं प्रदेश के वन एवं पर्यावरण से जुडे़ काफी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेवात में स्थापित अरावली की श्रृंखला का मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रतिनिधीमंडल करीब एक घंटे तक शिव मंदिर पर रहेंगें। उन्होंने बताया कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार के मंत्री यहां किसी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी आमजन, समाजसेवी वन एवं पर्यावरण में रुचि लेने वाले व्यक्ति अपने सुझाव दे सकते हैं।

इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मनीराम शर्मा, एसपी दीपक गहलावत ने तिजारा रोड पर स्थित नबाब शमशुद्दीन स्टेडियम के साथ-साथ शिवमंदिर का दौरा किया।

शिवमंदिर पर एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे बांध का निरीक्षण करने के साथ-साथ उन्होंने वन विभाग की नर्सरी को भी देखा जहां पर वन विभाग द्वारा अरावली में हरियाली स्थापित करने के लिए पौधे तैयार किए जा रहे हैं।


 तिजारा रोड पर स्थित नबाब शमशुद्दीन स्टेडियम में हेलीकाप्टर के लैंड़ करने के लिए हैलीपैड़ बनाया गया है। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीएसपी यादराम बिश्नोई, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, थाना प्रबंधक करतार सिंह, पुलिस चौकी सिटी इंचार्ज रामचंद्र एवं वन विग के काफी अधिकारी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed