प्रद्युम्न हत्याकांड में जुवेनाइल बोर्ड का बड़ा फैसला, आरोपी छात्र पर बालिग की तरह चलेगा केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के इस फैसले से अब यह स्पष्ट हो गया है कि आरोपी पर अब एक वयस्क की तरह केस चलेगा और सजा भी उन्हीं धाराओं में मिलेगी। आरोपी की हिरासत की मियाद 22 दिसंबर को पूरी हो रही है और उसी दिन उसे सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब उसका केस जुवेनाइल कोर्ट की बजाय सेशन कोर्ट में चलेगा।
बता दें कि बुधवार को बोर्ड के सामने सुनवाई से पहले सीबीआई मंगलवार को तैयारी में जुटी रही। आरोपी छात्र का फिंगर प्रिंट फरीदाबाद स्थित ऑर्ब्जवेशन होम से लिया गया।
15 दिसंबर को इस मामले में बोर्ड के सामने दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। जिसमें आरोपी छात्र की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
बता दें कि प्रद्युम्न हत्याकांड में मामले की जांच करने के बाद सीबीआई ने 7 नवंबर को स्कूल के ही 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था।