फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   power supply gives shock industry

इंडस्ट्री को महंगी बिजली से लगा बड़ा झटका

Sat, 31 May 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 31 May 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
power supply gives shock industry

हरियाणा सरकार ने औद्योगिक बिजली दर में 50 पैसे प्रति यूनिट इजाफा कर दिया है। इससे गुड़गांव के उद्यमियों में काफी रोष है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि पहले से ही वह तकरीबन साढ़े सात रुपये प्रति यूनिट बिजली का बिल अदा कर रहे हैं। जो बहुत ज्यादा है। अगर सरकार ने जल्द ही इस फैसले को वापस नहीं लिया तो वह आंदोलन करेंगे।

गुड़गांव की 10 हजार औद्योगिक यूनिटों पर बिजली दर में इजाफे से 10 प्रतिशत अधिक बोझ बढ़ जाएगा। आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी का कहना है कि प्रदेश सरकार का यह कदम इंडस्ट्री को और पीछे धकेलने वाला है।
विज्ञापन


पहले से ही पीक ऑवर चार्ज, फ्यूज सरजार्च और फिक्स चार्ज अधिक हैं। अब 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़त से इंडस्ट्री पर तकरीबन 80 पैसे प्रति यूनिट का बोझ पड़ेगा। इससे प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ेगी। जो उचित नहीं है। गुड़गांव की बदहाल इंडस्ट्री को देने के लिए सरकार के पास कुछ नहीं है। मगर लेने के लिए कुछ न कुछ लगातार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव एसके आहूजा ने कहा कि बिजली दर बढ़ाना ठीक नहीं है। गुड़गांव में उद्योगों की हालत पहले से ही काफी पतली है। ऐसे में बिजली दर में वृद्धि किसी मुसीबत से कम नहीं है। इसको उद्योग जगत सहन नहीं कर पाएगा। वह सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस बारे में पत्र लिखेंगे।


उद्यमियों ने बिजली मंत्री से की मुलाकात
एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री गुड़गांव के अध्यक्ष एचपी यादव ने हरियाणा के बिजली मंत्री से शनिवार को मुलाकात की। गुड़गांव उद्योग जगत की ओर से उन्होंने औद्योगिक बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। एचपी यादव ने उनसे कहा कि बिजली दर बढ़ने से उद्योगों की स्थिति और खराब होगी। इसे तुरंत प्रभाव से वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि बिजली मंत्री ने आश्वास दिया है कि इस फैसले पर फिर से विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed