फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   power scam: private agency charge bill by wrong means

बिजली घोटाला: निजी एजेंसी ने किया बड़ा खेल

Thu, 17 Jul 2014 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 17 Jul 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
power scam: private agency charge bill by wrong means

फरीदाबाद के बिजली बिल घोटाले में निजी एजेंसी एचईएसएल (हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग) का नाम एक बार फिर सामने आया है।

विज्ञापन


स्थानीय ऑडिट टीम ने बृहस्पतिवार को सब डिवीजन नंबर पांच में चल रही जांच के दौरान इस बात की पुष्टि की। मामले की जानकारी एसई को दी गई। टीम का जांच कार्य शाम तक चला।

स्थानीय ऑडिट टीम पिछले कई दिन से सब-डिवीजन नंबर पांच में उपभोक्ताओं के खातों की जांच में जुटी हुई है। टीम ने अपनी जांच में स्पष्ट किया है कि निजी एजेंसी ने कई उपभोक्ता को औसत मीटर रीडिंग पर रखा। न रीडिंग लिया, न ही खातों को बैलेंस किया और औसत बिल जारी करते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आरटीआई में सामने आया नगर निगम का 'खेल'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट टीम ने ऐसे करीब 94 उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें वास्तव में कोई बिजली बिल भुगतान करना ही नहीं था। फिर भी गलत रीडिंग और बिलिंग की वजह से बिजली बिल की रकम ली गई।

संदेह जताया जा रहा है कि कुछ राशि इस तरह भी हड़पी गई होगी। जिस कारण सभी उपभोक्ताओं के बिलिंग एवं भुगतान खातों की जांच शुरू कर दी गई है।

एसई आरएस यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। टीम को जांच करने के लिए कहा गया है। जांच के दौरान तथ्य सामने आने पर एजेंसी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed