फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis

ऊर्जा मंत्री का वादा, 15 दिन में दूर होगा बिजली संकट

Tue, 10 Jun 2014 01:29 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis

ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वीकेंड में राजधानी में 5600 मेगावाट बिजली की डिमांड होती है जबकि यहां मौजूद पावर कंपनियां 5150 मेगावाट बिजली ही सप्लाई कर सकती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजधानी के बिजली संकट को दूर करने के लिए देशभर से विशेषज्ञ उन्हें सलाह दे सकते हैं।

गोयल ने कहा कि दिल्ली में बिजली के हालात सुधरने में अभी 10 से 15 का वक्त लगेगा।

'बवाना प्लांट को मिलेगी गैस'

Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राजधानी में बिजली होने के बावजूद संकट है। जिसका मुख्य कारण फैसलों की कमी है।

उन्होंने कहा कि 12 साल में दिल्‍ली में 400 मेगावाट बिजली का उत्‍पादन हुआ है।

गोयल ने बताया कि दिल्‍ली के सबसे बड़े प्‍लांट बवाना प्‍लांट के लिए तुरंत गैस दी जाएगी, ताकि राजधानी में आगे संकट की स्थिति न आए। एनटीपीसी प्‍लांट को आज रात तक गैस देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जारी होगा पावर बुलेटिन'

Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis

पीयूष गोयल ने कहा कि दादरी लाइन से पूर्वी दिल्‍ली लाइन को बड़ी राहत मिलेगी। इससे यहां का बिजली संकट दूर किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अब बिजली संकट पर हर दिन पावर बुलेटिन जारी होगा।

गोयल ने कहा कि पूर्वी दिल्‍ली में बिजली संकट सबसे ज्‍यादा है। इसे तत्काल दूर किया जाएगा।

विज्ञापन

'हर रोज मिलेगी जानकारी'

Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis

पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरापे लगाया कि राजधानी की पूर्ववर्ती शीला सरकार ने बिजली उत्‍पादन नहीं बढ़ाया। जिससे ये हालात पैदा हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 10 से 14 दिन में बिजली के हालात ठीक होंगे।

गोयल ने यह भी कहा कि अब से हमेशा सुबह 8 बजे बिजली कटौती की जानकारी दी जाएगी।

दिल्ली को 400 मेगावाट ज्यादा बिजली

Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में एनटीपीसी को बिजली देने के लिए कहा गया है।

राजधानी के लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली दी जाएगी।

उन्होंने कहा बिजली का उत्‍पादन बढ़ाया जाएगा और इस समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी।

'संदीप दीक्षित के इलाके में सबसे बुरा हाल '

Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis

ऊर्जा मंत्री ने पीयूष गोयल ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि निवेश न होने की वजह से भी बिजली के उत्पादन में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली की समस्या के लिए पूर्ववर्ती शीला सरकार ही जिम्मेदार हैं। गोयल ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के इलाके में बिजली का सबसे बुरा हाल है।

उन्होंने कहा कि बिजली संकट के स्‍थाई समाधान में कुछ वक्त लगेगा लेकिन सरकार इसे हर हाल में दूर करेगी।

'शीला दीक्षित जिम्मेदार'

Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis

केंद्रीय ऊर्जी मंत्री पीयूष गोयल ने राजधानी में बिजली संकट के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने कहा कि 2002 के बाद से बिजली उत्पादन पर काम नहीं हुआ जिसका नतीजा यह है कि देश में ऊर्जा संकट आ गया है।

गोयल ने कहा कि दिल्ली के राजनीतिक संकट के लिए शीला दीक्षित सरकार जिम्मेदार है। गोयल का सीधा इशारा कांग्रेस की ओर था।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बुलाई बैठक

Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis

दिल्ली में दिनों दिन गहराते बिजली संकट को देखते हुए इसके समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एलजी और अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई है। दिल्ली में लगभग दो हफ्तों से लोग बिजली की किल्लत झेल रहे हैं।

जगह-जगह धरना व घेराव करने के बाद भी लोगों को बिजली कटौती की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। बिजली की ऐसी हालत की वजह से लोगों को पानी भी नहीं मिल रहा है। एक तो गर्मी अपने चरम पर है और नित नए रिकॉर्ड गढ़ रही है वहीं बिजली-पानी के इस हाल से लोग बेहाल हैं।

बिजली की ऐसी हालत से दिल्ली में बिजली को लेकर राजनीति तेज हो गई है। यही कारण है कि ऊर्जा मंत्री ने आज इस मुद्दे से निपटने के लिए एलजी समेत अधिकारियों की आपात बुलाई है जो शुरू हो चुकी है।

आप के विधायक मिले हर्षवर्धन से

Power minister Piyush goyal calls for emergency meeting on electricity crisis

बिजली संकट को लेकर तेज हुई राज‌नीति में आज आप के विधायक स्वास्थ्य केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से मिलने पहुंचे। पर आप विधायकों के हाथ कुछ नहीं आया क्योंकि वह हर्षवर्धन से नहीं मिल सके।

दिल्ली में जल्द ही विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं ऐसे में हर पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने की जी तोड़ कोशिश कर रही है।

यही कारण है कि आप विधायक आज ‌हर्षवर्धन से बिजली समस्या को लेकर मिलने गए थे ये बात अलग है कि वह उनसे नहीं मिल पाए। वहीं कांग्रेस ने भी कल बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। पूरी दिल्ली में जगह-जगह लोग ‌इस समस्या को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed