फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power cuts off 100 factories Night Shift.

बिजली कटौती से 100 फैक्ट्रियों में नाइट शिफ्ट बंद

Tue, 05 May 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 05 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Power cuts off 100 factories Night Shift.

मसूरी गुलावठी रोड इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली कटौती का कोई शेड्यूल न होने के कारण उद्यमियों ने 100 से ज्यादा फैक्ट्रियों में नाइट शिफ्ट बंद कर दी है।

विज्ञापन


मसूरी गुलावठी रोड इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या को लेकर उद्यमी डीएम से भी मिल चुके हैं पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


दिनभर में चंद घंटे ही बिजली मिल रही है। हालत यह है कि यदि जनरेटर पर फैक्ट्री चलाएं तो खर्चा बहुत आएगा। इसलिए इंडस्ट्रियल एरिया में 100 से ज्यादा उद्यमियाें ने नाइट शिफ्ट बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर स्टेशन बने तो मिले बिजली
बिजली समस्या से निपटने के लिए 132 केवीए का सब स्टेशन तीन वर्ष से बनकर तैयार है। सब स्टेशन इसलिए शुरू नहीं हो पा रहा क्योंकि एक टावर लगाने की एनओसी वन विभाग नहीं दे रहा है।


दो विभागों की आपसी खींचतान में उद्यमी पिस रहे हैं। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि उद्यमी बुधवार को वन विभाग का घेराव करेंगे।

पांच घंटे बिजली कटौती से लोग बेहाल
शहर में लोगों को पांच घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। अभी गर्मी शुरू हुई ही हैं और एकाएक कारपोरेशन का सिस्टम जवाब दे गया। सिस्टम की ओवरलोडिंग के चलते दिन और रात में लगातार पावर कट हो रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों के एसी-कूलर चलने शुरू हो गए हैं।  एसई एसबी यादव ने बताया कि  मांग बढ़ रही है।

सिस्टम अभी तैयार किया जा रहा है। सभी संभाग में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और तार उपलब्ध करा दिए गए हैं। एक सप्ताह में सिस्टम को अपडेट करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed