{"_id":"4839c70796adf95f00760bbab82af107","slug":"power-cut-in-noida-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"...इंतहा हो गई बिजली के इंतजार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...इंतहा हो गई बिजली के इंतजार की
ब्यूरो/अमर उजला, नोएडा
Updated Wed, 16 Jul 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में बिजली के इंतजार की इंतहा हो गई है। बिजली आने के इंतजार में लोग रात-रातभर गुजार दे रहे हैं। आवासीय सेक्टरों में बिजली का कोई ठिकाना नहीं है। आठ-आठ घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
कभी भी बिजली गुल हो जाती है। कभी घोषित, कभी अघोषित और कभी आपातकालीन कटौती। सोमवार रात 12.15 पर लाइट गुल हो गई, जिसके बाद 2.15 बजे आई।
नींद आई ही थी कि सुबह 6.30 बजे फिर इमरजेंसी कट ने नींद तोड़ दी। दो घंटे बाद 8.30 आपूर्ति सामान्य हो पाई। इसके बाद दिनभर कटौती के झटके लगते रहे। कटौती से सबसे ज्यादा परेशान पुराने सेक्टर हैं।
विज्ञापन
जनरेटर पर चलीं फैक्ट्रियां
प्रदेश में बिजली की कमी का हवाला दिया जा रहा है, जिसके बाद शहर की औद्योगिक इकाईयां जनरेटर पर चलती हुई मिलीं। सेक्टर सात, नौ, छह, पांच और तीन के अधिकांश ब्लॉक में दोपहर सवा 12 बजे से शाम चार बजे तक रुक-रुककर जनरेटर चलते हुए मिले।
विज्ञापन
शिकायत सुनने वाला कोई नहीं
सेक्टर-12 में दोपहर करीब सवा एक बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद सही जानकारी नहीं मिलने से सेक्टरवासी परेशान हुए। दूसरी तरफ संबंधित अधिकारियों का फोन नहीं मिलने से मामला अधीक्षण अभियंता के पास पहुंचा। करीब ढाई बजे उपभोक्ता की सीधी बात एसडीओ से करवाई गई, जिसके 20 मिनट आपूर्ति सामान्य हो पाई।
गांवों में दस घंटे कटौती
शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बेहाल हो चुका है। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में दस घंटे कटौती हुई। इमरजेंसी कटौती के अलावा हरौला, झुंडपुरा, बिशनपुरा, रसूलपुर नवादा, होशियारपुर, गढ़ी चौखंडी और वाजिदपुर में उपकरणों की खराबी की खबर मिली, जिसकी वजह से आपूर्ति बाधित रही।
ग्रेनो के छह गांव परेशान
सेक्टर 72 से ग्रेटर नोएडा के छह गांवों को आपूर्ति दी जाती है, लेकिन शाम को फीडर में आई गड़बड़ी की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक निगम की टीम ने मरम्मत की, जिसके बाद आपूर्ति सामान्य करने का दावा किया गया।