{"_id":"170255bece80cfcd58bf0e39d38f196a","slug":"power-corporation-employees-protest-against-government-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों ने सरकार के विरूद्ध की नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों ने सरकार के विरूद्ध की नारेबाजी की
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 22 Dec 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएचपीसी वर्क्स यूनियन के कर्मचारियों ने मंगलवार को कस्बे के रिवाड़ी रोड़ पर स्थित उपमंडल कार्यालय के प्रांगण में एकत्रित होकर एक गेट मीटिंग की।
विज्ञापन
इस मौके पर कर्मचारियों ने कर्मचारी विरोधी नितियों को लेकर सरकार के विरूद्व नारेबाजी भी की। मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट उप प्रधान महेन्द्र सिंह ने की।
विज्ञापन
सोहना यूनिट के प्रधान विजेन्द्र सिंह फौगाट ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम के आलाधिकारियों ने पांच कर्मचारियों के तबादले गलत व निराधार आरोप लगाकर किए हैं।
विज्ञापन
युनियन इन तबादलों को निरस्त करने की मांग करती है। युनियन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इन तबादलों को शीघ्र निरस्त नहीं किया तो युनियन संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी।
इंट्री आपरेटर के वेतन को कम करने की साजिश की भी निंदा की गई। फौगाट ने कहा सरकार कच्चें कर्मचारियों को पक्के करने के बजाया उन्हें नये वर्क ऑडर के तहत निकालने की साजिश कर रही है। सरकार व निगम प्रंबधक के इन मंसूबों को वह किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा आगामी 28 दिसम्बर को कार्यकारी अभियंता सोहना कार्यलय पर प्रदर्शन कर एक्सन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार पर पंजाब के समान वेतन नही देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करने के वायदों को पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर कर्मचारी व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।