{"_id":"e69649a04e6d5e5c366fb29bc64ff1f3","slug":"power-backup-builder-s-office-denied-inlaid-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर बैकअप न मिलने पर बिल्डर के दफ्तर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर बैकअप न मिलने पर बिल्डर के दफ्तर पर जड़ा ताला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 20 Jun 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
पावर बैकअप से बुधवार आधी रात से परेशान राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा अपार्टमेंट के रेजीडेंट्स का गुस्सा बृहस्पतिवार सवेरे भड़क गया।
विज्ञापन
रेजीडेंट्स ने न केवल बिल्डर के मार्केटिंग आफिस में ताला जड़ दिया, बल्कि सिहानी गेट थाने पहुंचकर बिल्डर के खिलाफ तहरीर भी दे दी। रेजीडेंट्स के गुस्से को देखते हुए बिल्डर ने बृहस्पतिवार सुबह से पावर बैकअप सही कर दिया।
विज्ञापन
अजनारा अपार्टमेंट के रेजीडेंट जय प्रकाश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि बिजली जाने के बाद हर सोसायटी में पावर बैकअॅप मिलता है, मगर उनके अपार्टमेंट में आए दिन जनरेटर ही खराब रहता है।
विज्ञापन
बिल्डर के पास नया जनरेटर है, मगर उसका प्रयोग वह अपनी साइट पर करता है। जबकि इस अपार्टमेंट में करीब 250 परिवार रहते हैं। उनके लिए पुराना जनरेटर है, जोकि आए दिन खराब ही रहता है।
जयप्रकाश ने बताया बुधवार रात करीब साढे़ 11 बजे पावर कट होने के बाद जनरेटर भी बंद हो गया। इससे लिफ्ट भी बंद हो गई। ऐसे में 13 मंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों को सीढ़ियों से चढ़कर जाना पड़ा।
लोगों ने बिल्डर के कर्मचारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने अपना मोबाइल ही स्विच ऑफ कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह तक जब पावर बैकअप नहीं मिला तो रेजीडेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा।
सभी रेजीडेंट्स बिल्डर के मार्केटिंग आफिस पर पहुंचे, मगर वहां किसी कर्मचारी को न पाकर आफिस पर ताला लगा दिया। इसके बाद सवेरे 5 बजे ही रेजीडेंट्स सिहानी गेट थाने पहुंचे और बिल्डर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।