{"_id":"209a73a36dc487d43106ccfb47dd901e","slug":"pour-gasoline-on-hand-to-put-the-fire-friend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के हाथ पर पेट्रोल डालकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के हाथ पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Sun, 14 Jun 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी में शुक्रवार रात खेलते वक्त हुए विवाद में एक बालक ने निजामुद्दीन (12) के हाथ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किशोर का हाथ झुलस गया। वह चीखने-चिल्लाने लगा।
उसे अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी भागा हुआ है।
ईदगाह कॉलोनी निवासी निजामुद्दीन (12) पुत्र दीन मोहम्मद ऑटो मैकेनिक का काम सीख रहा है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे निजामुद्दीन अपने दोस्त निवासी पठानान कॉलोनी के साथ खेल रहा था।
खेलते वक्त दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए दोस्त ने बाइक से पेट्रोल निकालकर निजामुद्दीन के हाथ पर डालकर आग लगा दी।
बालक की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। बालक का हाथ झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित के पिता ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। एसओ उम्मेद यादव का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर जांच की जा रही है।