फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Potholes and darkness beneath the Yamuna Vihar-Bhajanpura flyover; commuters facing trouble

Delhi NCR News: यमुना विहार-भजनपुरा फ्लाईओवर के नीचे गड्ढे और अंधेरा, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
- बाजारों तक पहुंचने में बढ़ रहा समय, व्यस्त घंटों में कई किलोमीटर तक रेंगते हैं वाहन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार-भजनपुरा के बीच बन रहे दिल्ली के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर के नीचे हजारों वाहन चालक परेशान हैं। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन सड़क पर बड़े गड्ढे और बंद स्ट्रीट लाइटें यातायात को बाधित कर रही हैं। इससे व्यस्त घंटों में कई किलोमीटर तक जाम लग रहा है और बाजारों तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है।
फ्लाईओवर के नीचे सड़क उखड़ने और बड़े गड्ढे बनने से यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाते हैं, जिससे जाम लगता है। सुबह-शाम के व्यस्त समय में यह समस्या कई किलोमीटर तक वाहनों को रेंगने पर मजबूर करती है। निर्माण के कारण सड़क सीमित है, ऐसे में गड्ढे जाम को और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज की दिशा से आने वाले मार्ग के कुछ हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात के अंधेरे में गड्ढे अचानक सामने आते हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइटें चालू रखना विभाग के लिए आसान है, पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यह मार्ग करावल नगर, गोकुलपुरी, घोंडा, बृजपुरी और सिग्नेचर ब्रिज के जरिये वजीराबाद व उत्तर प्रदेश को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना विहार और भजनपुरा के बीच करीब 1.4 किलोमीटर लंबा यह डबल डेकर ढांचा बन रहा है। इसके ऊपरी स्तर पर मेट्रो और निचले स्तर पर चार लेन का सड़क फ्लाईओवर होगा। परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी होने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed