{"_id":"4463536c1954960aa5496e8658a0324d","slug":"posters-of-im-terrorists-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपके आसपास तो नहीं हैं ये आंतकी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आपके आसपास तो नहीं हैं ये आंतकी?
दिनेश शर्मा/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 24 Feb 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के आंतकियों की तलाश नोएडा में भी की जा रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नोएडा के थानों और बाहर दीवारों पर इन आंतकियों के पोस्टर लगा रखे हैं। इन आतंकियों पर पर दस व पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।
थाना सेक्टर-39 के मुख्य द्वार की दीवार पर एनआईए की अपील करता हुए एक पोस्टर दिखाई दिया। जिसमें समस्तीपुर(बिहार) निवासी मोहम्मद तहसीन उर्फ मोनू उर्फ हसन उर्फ मेमन व औरंगाबाद निवासी हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला पर दस लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इनकी तलाश पिछले वर्ष जुलाई माह में बोधगया में बौद्ध मंदिर में हुए बम विस्फोट में है।
वहीं, रांची झारखंड निवासी नूमन अंसारी, तौफीक अंसारी, मोजिबुल्लाह पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित है। जिनकी तलाश पिछले वर्ष अक्तूबर माह मोदी की रैली में हुए सीरियल बम बलास्ट में है। एनआईए ने सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 011-23438200 भी जारी किया है।
विज्ञापन
नोएडा में आसानी से छुप सकते हैं आंतकी
नोएडा में आंतकी आसानी ने अपनी पहचान छुपा कर रह सकते हैं। कारण है कि नोएडा व ग्रेेटर नोएडा में इन बिल्डर साइटों पर काम चल रहा है। जहां मजदूरों के रूप में कोई भी पहचान छुपा कर भीड़ में शामिल हो सकता है, क्योंकि उनका सत्यापन न तो लेबर ठेकेदार करता है और न ही मकान मालिक।