फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mamta Banerjee in delhi says didi smile you are in democracy

महागठबंधन की महारैलीः दिल्ली में लगे पोस्टर- दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं

Wed, 13 Feb 2019 10:40 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: shubham Updated Wed, 13 Feb 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee in delhi says didi smile you are in democracy
mamta banerjee poster - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आने वाले कुछ हफ्तों में कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसी को लेकर जहां सत्ता पक्ष अपनी कमर कस रहा है वहीं विपक्ष भी एकजुट होकर जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर चुका है।

विज्ञापन


बीते दिनों कोलकाता में ममता बनर्जी की अगुवाई में हुई विपक्ष की महारैली के बाद अब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर विपक्ष बुधवार को हल्ला बोल की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी की इस महारैली में शामिल होने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंच चुकी हैं। उनके स्वागत में दिल्ली में जगह-जगह पोस्टर लगे हैं। यही पोस्टर अब चर्चा का विषय बन रहा है।
विज्ञापन


दरअसल ममता बनर्जी के स्वागत में लगे पोस्टरों पर लिखा है, 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं।' वहीं दूसरे पोस्टर पर लिखा है, 'दीदी यहां आपको लोगों को संबोधित करने से कोई नहीं रोकेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी को भी दिया है निमंत्रण

Mamta Banerjee in delhi says didi smile you are in democracy
mamta banerjee poster - फोटो : ani

दिल्ली के परिवहन मंत्री और आप के दिल्ली संयोजक गोपाल ने बताया कि आप की इस महारैली में कई दलों के नेता शामिल होंगे। इनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद यादव प्रमुख हैं। गोपाल राय ने ये जानकारी भी दी कि समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल और अन्य पार्टियों के नेता भी इस महारैली को संबोधित करेंगे।

जब गोपाल राय से पूछा गया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस महारैली में आएंगे तो राय ने कहा कि राहुल को भी निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि यह निश्चित नहीं है कि वह आएंगे या नहीं। राय ने ये भी जानकारी दी कि पिछले महीने बंगाल में हुई महारैली में जितने भी नेता सम्मिलित हुए थे उन सभी को निमंत्रण भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार आम चुनाव में कुछ महीने ही बचे रह गए हैं, ऐसे में यह रैली भाजपा और उसके राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों को चुनौती देने के वास्ते एक महागठबंधन बनाने के लिए विपक्षी नेताओं को साथ लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed