{"_id":"68fc57839ab574f0b9dc0039f58fc15e","slug":"poster-war-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर वार ने बिगाड़ी साइबर सिटी की सूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर वार ने बिगाड़ी साइबर सिटी की सूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 01 Jul 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में इन दिनों पोस्टर वार छिड़ा हुआ है। सरकारी अस्पताल, सरकारी स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर इनकी भरमार है। सबसे अधिक पोस्टर राजनीतिक हैं। इससे शहर का चेहरा बिगड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
बिना अनुमति के कहीं पर भी पोस्टर लगाना गैर-कानूनी है। इसके बावजूद लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
सरकारी स्कूलों पर कभी सी ग्रेड फिल्मों के पोस्टर लगे नजर आते हैं तो कहीं विभिन्न कंपनियों के विज्ञापन वाले पोस्टर।
अब पिछले सात दिनों में राजनीतिक दलों के नेताओं ने शहरभर के दर्जनों स्थानों पर पोस्टर वार शुरू किया है।
अभी तक नगर निगम ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे रोजाना इन पोस्टरों, होर्डिंग्स और बैनरों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
सरकारी अस्पताल के गेट पर दर्जनों पोस्टर चिपकाए गए हैं। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल की दीवारों पर तो पोस्टरों का मेला लगा हुआ है।
झाड़सा रोड, रेलवे रोड और सेक्टरों की दीवारों पर ऐसा ही नजारा दिखाई देने लगा है।