फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poster War in Ghaziabad, MP dull..Mayor sick.

गाजियाबाद में पोस्टर वार, सांसद निष्क्रिय..मेयर बीमार

Thu, 23 Apr 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 23 Apr 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Poster War in Ghaziabad, MP dull..Mayor sick.

नगर निगम से लेकर गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र तक भाजपा के नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। लोग भाजपाई जनप्रतिनिधियों के विरोध में उतरने लगे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को भारतीय जनहित पार्टी ने महापौर को बीमार, अक्षम और सांसद वीके सिंह को निष्क्रिय बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग शुरू कर दी।

पार्टी ने शहर भर में पोस्टर चिपकाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से दोनों जनप्रतिनिधियों से शहर को निजात दिलाने की मांग की।

इससे पहले कौटिल्य सेना ने सांसद वीके सिंह को लापता बताकर पता बताने वाले को 500 रुपये का इनाम देने के पोस्टर शहर में लगवाए थे।

अब भारतीय जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजदीप त्यागी ने भाजपा के महापौर और सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों को नाकारा बताते हुए कहा है कि मेयर तेलूराम कांबोज शुरू से ही अस्वस्थ हैं।
विज्ञापन


कभी बैठक टाल देते हैं, तो कभी काम न करने का ठीकरा अफसरों पर फोड़ देते हैं। उन्हें जनहित में खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद वीके सिंह को भी अपने संसदीय क्षेत्र में रूचि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की समस्या सुनने और सुख-दुख में शामिल होने तक का समय भी उनके पास नहीं है। ऐसे में गाजियाबाद की जनता किसको समस्या बताए।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी पत्र भेजकर दोनों जनप्रतिनिधियों से गाजियाबाद को निजात दिलाने की मांग की है।


कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए उलटी-सीधी हरकत करते हैं। जो लोग विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह को निष्क्रिय बता रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि हाल ही में उन्होंने जो काम किया है,उसे देश ही नहीं विदेशों में भी सराहा गया है।  - एसपी सिंह, सांसद वीके सिंह के प्रतिनिधि

महापौर तेलूराम कांबोज सक्षम हैं और स्वस्थ्य हैं। वह जल्दी निगम का काम काज संभालेंगे। शहर में लगाए गए पोस्टर लोगों की ओछी मानसिकता का प्रतीक हैं। दूसरों पर टिप्पणी करने वाले लोग जनता के बीच जाएं और चुनाव जीतकर दिखाएं। ऐसे पोस्टर को जनता गंभीरता से नहीं लेती।- मुकेश त्यागी, महापौर के प्रवक्ता व पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed