फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Post office ATM need 25000 in account

ATM चाहिए तो खाते में हों 25 हजार

Thu, 24 Apr 2014 05:47 PM IST
भरत पांडेय/अमर उजाला, नई दिल्ली
भरत पांडेय/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Apr 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
Post office ATM need 25000 in account

केंद्रीय संचार मंत्री द्वारा दिल्ली के पहले एटीएम का आगाज इंद्रप्रस्थ मुख्य डाकघर में करने के बाद लोगों को एटीएम सेवा के प्रति दिलचस्पी बढ़ गई थी।

विज्ञापन


लेकिन खाते में न्यूनतम राशि 25 हजार रुपये होने पर ग्राहक इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। खुद लोगों ने आश्चर्य जताया कि यह राशि अधिक है और इस पर डाक विभाग को पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ मुख्य डाकघर में कई उपभोक्ताओं ने आश्चर्य जताया कि एटीएम की सुविधा शुरू करने के लिए इतनी अधिक धनराशि खाते में जमा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक अपने आप में यह सवाल उठा रहे है कि बैंकों में मात्र एक हजार रुपये में ही नया खाता खुलवाकर एटीएम की सुविधा दी जा रही है। जबकि इंद्रप्रस्थ मुख्य डाकघर में शुरू किए गए एटीएम से केवल इसी डाकघर के लोग एटीएम सेवा का लाभ उठा सकते हैं।


बाद में डाक विभाग के अन्य एटीएम से जोड़ने की योजना है। हालांकि डाक विभाग एटीएम की सुविधा लेने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए खाते में न्यनतम राशि 25 हजार रुपये की जगह पांच हजार या एक हजार रुपये करने पर विचार कर रहा है।

क्या कहते हैं डाक विभाग के अधिकारी
डाक विभाग दिल्ली सर्किल के निदेशक अदनान अहमद का कहना है कि अभी उन्हीं खाताधारकों को डाक विभाग के एटीएम की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, जिनके खाते में कम से कम 25 हजार की धनराशि हो। इतनी ही राशि से खाता खुलवाने वाले लोगों को एटीएम की सुविधा दी जा रही है। इस बात पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है कि यह राशि पांच हजार या एक हजार रुपये हो, ताकि अधिक से अधिक खाताधारक एटीएम की सुविधा ले सकें। बता दें कि केंद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने इंद्रप्रस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed