{"_id":"5c60f59cbdec227378302d0d","slug":"possibility-of-rain-and-hailstorm-on-valentines-day-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में वैलेंटाइन डे पर बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, प्रदूषण में कमी होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में वैलेंटाइन डे पर बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, प्रदूषण में कमी होने के आसार
Mon, 11 Feb 2019 09:40 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 11 Feb 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
मौसम की जानकारी
इस बार वैलेंटाइन डे के मौके पर मौसम कुछ अलग होने की संभावना है। हल्की बारिश, ओलावृष्टि के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता में सुधार से प्रदूषण भी कम होनेे के आसार है। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल के खाड़ी से चलने वाली नम हवाओं के उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के एक साथ पहुंचने पर बुधवार रात से अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ के मुताबिक बुधवार रात से मौसम में बदलाव होने लगेगा, जिसके शुक्रवार तक दिल्ली-एनसीआर में बने रहने की संभावना है। बुधवार से शुक्रवार के दौरान न्यूनतम तापमान भी 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इस दौरान औसत न्यूनतम तापमान से करीब चार डिग्री कम 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद है।
सात फरवरी को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट हुई थी। सोमवार और मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान छह से सात जबकि अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
संस्था सफर के मुताबिक मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की हवा में प्रदूषण में कमी दर्ज की गई थी और वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य स्तर के नजदीक पहुंच गया था, लेकिन रविवार को हवा और प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कणों के फंसे होने की वजह से एक बार फिर सूचकांक 276 (खराब) के स्तर पर पहुंच गया।
आशंका जताई गई है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता और खराब होकर बेहद खराब श्रेणी में भी पहुंच सकती है। पश्चिमी विझोभ के कारण हवा की रफ्तार में तेजी से बृहस्पतिवार को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कणों के इधर-उधर बिखरने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना व्यक्त की गई है।