{"_id":"5cb8717fbdec2214776112ae","slug":"possibilities-of-alliance-is-almost-finished-after-meeting-between-pc-chacko-and-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल से मिले चाको, गठबंधन की संभावना 'लगभग खत्म'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल से मिले चाको, गठबंधन की संभावना 'लगभग खत्म'
Thu, 18 Apr 2019 06:16 PM IST
राजेश सैनी
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 18 Apr 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ तालमेल को लेकर हुई हालिया बातचीत की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें गठबंधन को लेकर पहले बनी सहमति से 'आप के पीछे हटने ' के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
बाद में चाको ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन की संभावना 'लगभग खत्म' हो गई है। उन्होंने कहा, 'मैंने आप नेता संजय सिंह के साथ चर्चा की और हमनें 3:4 के फार्मूले पर सहमति बनाई थी। इस फैसले के बाद आप कुछ और राज्यों में तालमेल की बातचीत करने लगी।'
विज्ञापन
चाको ने कहा, 'आज सुबह आप अपनी बात से पीछे हट गई। मुझे नहीं पता कि क्या वजह है। आप को दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।' उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन के लिए 3:4 के फार्मूले की पेशकश की थी, लेकिन आप दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गठबंधन पर जोर दे रही है। आप सूत्रों का पहले यह भी कहना था कि अगर गठबंधन सिर्फ दिल्ली में होगा तो फिर 5:2 फार्मूले पर होगा।