फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Posing as a naval officer and promising to marry, man rapes young woman, FIR registered

Delhi NCR News: खुद को नौसेना का अधिकारी और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन

-मध्य जिला के पहाड़गंज की वारदात, मैट्रिमोनियल साइट के जरिये फरवरी 2025 में आरोपी से संपर्क में आई थी युवती
-युवती के परिजनों का विश्वास भी जीता, जल्द शादी करने का झांसा देकर आरोपी पीड़िता को पहाड़गंज के कई होटल में ले गया
-दुबई से एक महिला ने जब पीड़िता को कॉल किया तो पीड़िता को आरोपी की हकीकत का पता चला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खुद को नौसेना का अधिकारी बताकर एक शख्स ने युवती से दोस्ती की। बाद में शादी का वादाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़िता को आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसने विरोध जताया। इस बात पर आरोपी उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी के कई महिलाओं से संबंध हैं। परेशान होकर पीड़िता ने मध्य जिला के पहाड़गंज थाने में शिकायत दी। पुलिस उपायुक्त निधिल वल्सन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी फैजाबाद, यूपी निवासी मो. जसीम की तलाश शुरू की है। एक टीम को उसकी तलाश में भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता परिवार संग दिल्ली में रहती है। फरवरी 2025 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये पीड़िता की पहचान आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को नौसेना का अधिकारी बताया, अपना नाम भी गलत बताया। आरोपी ने पीड़िता से बातचीत की। जल्द ही दोनों में कॉल्स और मैसेज पर बात होने लगी। आरोपी ने पीड़िता से मिलने की इच्छा जताई। वह पीड़िता के परिवार से आकर उनके घर पर मिला। दोनों ने एक दूसरे को पंसद करने के बाद शादी करने का मन बना लिया। आरोपी अक्सर कोई बहाना बनाकर युवती के घर पर रुकने लगा। पीड़िता से पैसे भी ले लिए। आरोपी पीड़िता को सितंबर-अक्तूबर में पहाड़गंज के होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बनाया। इस बीच नवंबर पर पीड़िता के पास दुबई से एक महिला का कॉल आया। महिला ने बताया कि आरोपी का नाम मो. जसीम है और उसने उससे भी शादी का वादा किया था। पीड़िता को जब यह पता चला तो उसके होश उड़ गए। पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी के इसी तरह कई महिलाओं से संबंध हैं। बाद में परेशान होकर पीड़िता ने 21 दिसंबर को पहाड़गंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखा देकर वसूली करने और ब्लैकमेल करने की शिकायत दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article