{"_id":"5dd0c20c8ebc3e54a3532f3d","slug":"pollution-reduced-in-delhi-ncr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप तो दिल्ली ने ली खुलकर सांस, तेज हवा और आसमान साफ होने से प्रदूषण घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप तो दिल्ली ने ली खुलकर सांस, तेज हवा और आसमान साफ होने से प्रदूषण घटा
Sun, 17 Nov 2019 09:14 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Nov 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिली धूप और तेज हवाओं से दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण छंटने लगा है। पांच दिन बाद शनिवार को लोगों ने खुलकर सांस ली। पूरे इलाके में हवा की गुणवत्ता गंभीर से बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई। पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में इसमें तेजी से सुधार आएगा। सोमवार को हवा खराब से औसत दर्जे के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार तड़के से पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं ने अपनी चाल बदली। सुबह होते-होते इसकी रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा से ऊपर हो गई। वहीं, आसमान साफ होने से सुबह धूप भी खिल गई थी। दोनों के मिश्रित असर से दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण छंटने लगा। दोपहर बाद करीब एक बजे पूरे एनसीआर को प्रदूषण स्तर 400 से नीचे आ गया।
वहीं, दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में बीते 24 घंटे का औसत 350 के करीब रहा। शुक्रवार की तुलना में सभी शहरों की गुणवत्ता में 75-100 अंकों की गिरावट आई है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 रिकार्ड किया गया। जबकि गाजियाबाद 347 पर पहुंच गया। शनिवार को एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहर गुरुग्राम का गुणवत्ता सूचकांक 360 रहा।

आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में तेजी से सुधार के आसार
सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक हवाएं तेज चलेंगी। साथ ही पंजाब व हरियाणा में पराली भी कम जलाई जा रही है। हालांकि, सफर का मानना है कि हरियाणा व पंजाब में पराली जलने पर भी अगले चार दिनों तक उसके धुएं का असर दिल्ली-एनसीआर पर नहीं पड़ेगा।
इसकी एक वजह हवा की दिशा उत्तरी होना है। फिर, ट्रांसपोर्ट लेवल पर 42 किमी प्रति घंटे से ऊपर चल रही हवाओं से यह पूरे एनसीआर क्षेत्र को पार कर लेगा। आगे आगरा-मथुरा तक पहुंचते-पहुंचते धुएं का असर ही खत्म हो जाएगा।
दोनों के मिले-जुले असर से रविवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं दो फीसदी भी नहीं रहेगा। साथ ही हवा की गुणवत्ता में तेजी से सुधार आएगा। रविवार से सोमवार के बीच यह बेहद खराब से खराब स्तर में पहुंच जाएगी। 20 नवंबर बुधवार से एक बार फिर हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का बीते पांच दिन का वायु गुणवत्ता सूचकांक
16 नंवबर
गुरुग्राम: 360
फरीदाबाद: 358
दिल्ली: 357
गाजियाबाद: 347
नोएडा: 338
ग्रेटर नोएडा: 309
15 नवंबर
गाजियाबाद: 486
नोएडा: 486
ग्रेटर नोएडा: 467
दिल्ली: 463
फरीदाबाद: 437
गुरुग्राम: 412
14 नवंबर
गाजियाबाद: 467
नोएडा: 470
ग्रेटर नोएडा: 462
दिल्ली: 456
फरीदाबाद: 446
गुरुग्राम: 415
13 नवंबर
गाजियाबाद: 453
नोएडा: 440
ग्रेटर नोएडा: 436
दिल्ली: 425
फरीदाबाद: 406
गुरुग्राम: 402
12 नवंबर
गाजियाबाद: 453
नोएडा: 440
ग्रेटर नोएडा: 436
दिल्ली: 425
फरीदाबाद: 406
गुरुग्राम: 402
16 नंवबर
गुरुग्राम: 360
फरीदाबाद: 358
दिल्ली: 357
गाजियाबाद: 347
नोएडा: 338
ग्रेटर नोएडा: 309
15 नवंबर
गाजियाबाद: 486
नोएडा: 486
ग्रेटर नोएडा: 467
दिल्ली: 463
फरीदाबाद: 437
गुरुग्राम: 412
14 नवंबर
गाजियाबाद: 467
नोएडा: 470
ग्रेटर नोएडा: 462
दिल्ली: 456
फरीदाबाद: 446
गुरुग्राम: 415
13 नवंबर
गाजियाबाद: 453
नोएडा: 440
ग्रेटर नोएडा: 436
दिल्ली: 425
फरीदाबाद: 406
गुरुग्राम: 402
12 नवंबर
गाजियाबाद: 453
नोएडा: 440
ग्रेटर नोएडा: 436
दिल्ली: 425
फरीदाबाद: 406
गुरुग्राम: 402