फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution reaching the mother's womb, increasing the risk to unborn babies

Delhi NCR News: मां की कोख तक पहुंच रहा प्रदूषण, गर्भस्थ शिशुओं पर बढ़ा खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
- एम्स के अध्ययन में खुलासा, प्रदूषण से बच्चे का विकास और जन्म वजन हो सकता है प्रभावित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वायु प्रदूषण का असर अब केवल फेफड़ों और श्वसन तंत्र तक सीमित नहीं रह गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि हवा में मौजूद सूक्ष्म प्रदूषण कण गर्भवती महिलाओं की गर्भनाल तक पहुंचकर गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को प्रभावित कर सकते हैं। अध्ययन के अनुसार, पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे कण गर्भनाल की कोशिकाओं में प्रवेश कर सूजन पैदा करते हैं। इससे गर्भस्थ शिशु तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं पहुंच पाता, जिससे उसका शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रदूषण के असर से जन्म लेने वाले बच्चों का वजन सामान्य से 34 प्रतिशत तक कम पाया गया। उनमें मोटर स्किल्स कमजोर थीं और व्यवहार में भी बदलाव देखा गया। एम्स के जैव रसायन रोजगार के प्रो. सुभ्रदीप कर्मकार ने बताया कि दिल्ली और झारखंड देवघर के अस्पतालों के आंकड़ों के विश्लेषण में पाया गया कि जिन क्षेत्रों में पीएम 2.5 का स्तर अधिक था, वहां कम वजन वाले बच्चों के जन्म के मामले दोगुने से अधिक थे। गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की गंभीर समस्या प्री-एक्लेम्प्सिया के मामले भी तीन गुना ज्यादा पाए गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि साफ हवा गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों का स्वास्थ्य गंभीर खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed