फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution level increased in Delhi-NCR pollution air health may worsen today

Delhi-NCR pollution: प्रदूषण का स्तर बढ़ा, आज और बिगड़ सकती है हवा की सेहत, निर्माण पर रोक रहेगी जारी

Tue, 03 Jan 2023 04:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jan 2023 04:00 AM IST
सार

सोमवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 रहा, जो रविवार के 259 के स्तर से बेहद खराब है। मध्यम से घना कोहरा मंगलवार सुबह हवा की गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
Pollution level increased in Delhi-NCR pollution air health may worsen today
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : ANI

विस्तार

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में है, इसलिए श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के चरण तीन के तहत लागू पाबंदियां फिलहाल जारी रहेंगी। इसमें गैरजरूरी निर्माण और तोड़फोड़ के कार्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन

सोमवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 रहा, जो रविवार के 259 के स्तर से बेहद खराब है। मध्यम से घना कोहरा मंगलवार सुबह हवा की गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में पांच वर्षों में सबसे कम पीएम2.5, पीएम 10 स्तर रहा: वर्ष 2020 को छोड़कर पिछले पांच साल के दौरान 2022 में दिल्ली में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर सबसे कम रहा। दिल्ली में पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 211 माइक्रोग्राम पर क्यबिक मीटर और 98 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed