फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pollution increases in delhi due to stubble burnning said arvind kejriwal

पराली की वजह से ही बढ़ा दिल्ली में प्रदूषण, वीडियो संदेश जारी कर केजरीवाल ने जताई चिंता

Sun, 03 Nov 2019 06:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
pollution increases in delhi due to stubble burnning said arvind kejriwal
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए एक बार फिर पराली जलाए जाने को मुख्य वजह बताया है। वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी से अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक दिल्ली की हवा और आसमान साफ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक तस्वीर जारी करते हुआ कहा कि आज चारों तरफ स्मॉग है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीस दिनों में न तो एक करोड़ गाड़ियां खरीदी गईं और न ही दस लाख उद्योग लगे, इससे साफ है कि प्रदूषण पराली की वजह से ही बढ़ा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दिल्ली में पूरे साल प्रदूषण रहता था। लोगों ने मेहनत की, जिससे प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई। बिजली आपूर्ति बेहतर करने से छह लाख जेनरेटर बंद हुए, दिल्ली में छह लाख एकड़ भूमि पर वन क्षेत्र बढ़ा है। इससे प्रदूषण कम हुआ है। केंद्र सरकार की पहल की भी सराहना की। 

उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली के अंदर से ट्रक जाते थे। केंद्र ने ईस्ट, वेस्ट पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बनाकर इस समस्या का समाधान किया। सब्सिडी दिए जाने से दिल्ली के सभी उद्योग सीएनजी आधारित हो गए हैं। डस्ट की समस्या का भी समाधान हुआ है। दिवाली पर जनता ने गजब का सहयोग दिया और करीब 80 फीसदी लोगों ने पटाखे नहीं जलाए। लेजर शो का आनंद लिया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बीस दिन से पराली का धुआं आ रहा है, इसी की वजह से प्रदूषण बढ़ा है। सभी एजेंसी भी यही बात कह रही हैं। वहीं मीडिया में ब्लेम गेम की बातें चल रही हैं, लेकिन हम ऐसा क्यों करेंगे? यह हमारे लोगों की सेहत से जुड़ा मसला है। हम सिर्फ यह कह रहे हैं कि सभी लोग मिलकर इस समस्या का समाधान निकालें। हम राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन अपने बच्चों और परिवार की सेहत के मामले में चुप भी नहीं बैठ सकते। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में 27 लाख किसान हैं, इनमें से कुछ लोगों तक ही ऐसी मशीनें पहुंची हैं, जिनसे पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने सवाल किया सभी किसानों तक यह मशीनें कब तक पहुंचेंगी, ताकि पराली जलाने पर पूरी तरह रोक लग सके। हम अपने स्तर पर दिल्ली के प्रदूषण को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन पराली पर भी बात होनी चाहिए। 


सम-विषय योजना का सभी पालन करें
सीएम केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से सम-विषय योजना लागू हो रही है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक सभी इसका पालन करें। दिल्ली सरकार के मंत्री और अधिकारी भी इसका पालन करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम-विषम लागू होने पर मैं भी अपने मंत्री के साथ दफ्तर जाऊंगा। आप भी अपने दोस्तों के साथ जाइए। स्कूल के बच्चों के जरिए मास्क दिल्ली सरकार भेज रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed