{"_id":"5fab8376653b7c7502574a6e","slug":"pollution-in-delhi-ncr-you-can-take-fresh-air-by-planting-indoor-plants-in-the-house-these-plants-will-make-the-environment-happy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण: इनडोर प्लांट से घर की सुंदरता के साथ हवा भी बनाए शुद्ध, ये पौधे बनाएंगे वातावरण को खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण: इनडोर प्लांट से घर की सुंदरता के साथ हवा भी बनाए शुद्ध, ये पौधे बनाएंगे वातावरण को खुशनुमा
Wed, 11 Nov 2020 11:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अस्थमा, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसऑर्डर, फेफड़ों के कैंसर पीड़ित लोगों के लिए प्रदूषित हवा परेशानी बढ़ा रही है। ऐसे में सभी को फ्रेश हवा की जरूरत है। ताजी हवा न सिर्फ प्रदूषण से बचाएगी, बल्कि दिमाग को भी तरोताजा बनाएगी।
इन हालत में घर से बाहर तो ताजी हवा मिलना मुश्किल है, लेकिन घर के अंदर इनडोर प्लांट लगाकर ताजी हवा ले सकते हैं। ऐसे कई पौधे हैं, जिनको लगाने के बाद ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। इनको आसानी से घर में लगाया जा सकता है।
ऑनलाइन मंगवा सकते हैं पौधे
आपके घर के आसपास नर्सरी में इनडोर प्लांट नहीं मिल रहे हैं तो ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं। कई वेबसाइट्स हैं, जो दिल्ली और एनसीआर में पौधों की ऑनलाइन बिक्री करती हैं। इनके बीज भी रोप सकते हैं।
विज्ञापन
उम्र और आकार के अनुसार मिलेंगे पौधे
अधिकतर इनडोर प्लांट सस्ते हैं, लेकिन इनकी कीमत उम्र और आकार के अनुसार होती है। सेक्टर-115 स्थित बोधी ग्रीन प्लांट नर्सरी संचालक हेमंत सिंह ने बताया कि इनडोर प्लांट की कीमत 50 रुपये से शुरू है। इस वक्त इनडोर प्लांट की मांग बढ़ी है।

इन प्लांट को हर मौसम में लगाना चाहिए। घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद से भी टॉक्सिक गैस निकलती है। ये इनडोर प्लांट टॉक्सिक गैस को कम करते हैं। लोगों का कहना है कि हवा की गुणवत्ता को देखते हुए एयर प्यूरीफायर खरीदना जरूरी हो गया है। इनकी कीमत 9 हजार से शुरू है। कमरे के साइज के अनुसार एयर प्यूरीफायर की कीमत बढ़ जाएगी।
इनडोर प्लांट से हवा करें साफ
इनडोर प्लांट से हवा करें साफ
- एरीका पाम प्लांट - यह वायु को शुद्ध करने वाले पौधों की सर्वोत्तम श्रेणी में आता है। इससे घर के अंदर की वायु शुद्ध होती रहती है। इसकी कीमत 100 रुपये से शुरू है।
- स्नेक प्लांट - ये वायु में मौजूद खतरनाक तत्वों को फिल्टर करने के लिहाज से अच्छा है। यह हवा से कार्बन मोनोऑक्साइड, मीथेन, सल्फर को अवशोषित करता है। इसकी कीमत 50 रुपये से शुरू है।
- मनी प्लांट - यह पौधा अधिकतर घरों में मिल जाता है। इसमें वायु में मौजूद कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करने की क्षमता होती है और बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन देता है। इसकी कीमत 100 रुपये से शुरू है।
- स्पाइडर प्लांट - यह हवा से हानिकारक और दूषित पदार्थों को निकालता है। इसकी कीमत 50 रुपये से शुरू है।
- पीस लिली - यह दूषित हवा को साफ करने के लिए अच्छा है। यह हवा में पाई जाने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड, बेंजीन जैसी जहरीली गैसों को ग्रहण करता है। इसकी कीमत 150 रुपये से शुरू है।