फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution free Delhi: The process of issuing 4261 e-autos started by Delhi Government, Know how to apply

प्रदूषण मुक्त दिल्ली: राजधानी में 4261 ई-ऑटो जारी करने की प्रक्रिया शुरू, महिलाओं को मिलेंगे एक तिहाई वाहन, ऐसे करें आवेदन

Tue, 19 Oct 2021 06:46 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:46 PM IST
सार

ऑटो रिक्शा चालकों के मन में ई-ऑटो की क्षमता और उससे होने वाली आमदनी को लेकर कोई भ्रम न रहे, इसके लिए दिल्ली सरकार ने विशेष योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत सरायकाले खां और लोनी के IDTR परिवहन विभाग कार्यालय में ई-ऑटो मेले का आयोजन किया गया है...

विज्ञापन
Pollution free Delhi: The process of issuing 4261 e-autos started by Delhi Government, Know how to apply
दिल्ली ई ऑटो परमिट - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

यदि दिल्ली सरकार की योजना सफल रही तो, जल्द ही राजधानी के पास दुनिया का सबसे बड़ा ई-वाहन बेड़ा होगा। सरकार ने पहले चरण में 4261 ई-ऑटो जारी करने की प्रक्रिया  शुरू कर दी है। लाइट मोटर वेहिकल (LMV) चलाने का लाइसेंस रखने वाला कोई भी ड्राइवर दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जाकर ई-ऑटो प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकता है। शुरुआती चरण में बैज दिखाने की अनिवार्यता भी नहीं रखी गई है। कुल ई-वाहनों में एक तिहाई (1406) ई-वाहन केवल महिलाओं को जारी किए जाएंगे। दिल्ली सरकार का दावा है कि कुछ अन्य चरणों में भारी संख्या में ई-ऑटो जारी किये जाएंगे, जिससे राजधानी की परिवहन व्यवस्था धीरे-धीरे पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होने की दिशा में कदम बढ़ाएगी।
विज्ञापन

ई-ऑटो प्राप्त करने की योग्यता

ई-ऑटो प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट (transport.delhi.gov.in) पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदनकर्ता का दिल्ली निवासी होना अनिवार्य है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस के आलावा दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड होना चाहिए। यह योजना एक नवंबर तक चलेगी। ई-ऑटो खरीदने के लिए दिल्ली सरकार एकमुश्त 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा ई-ऑटो की खरीद के लिए केवल पांच फीसदी की दर से बेहद सस्ता वाहन ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

मेले का आयोजन

ऑटो रिक्शा चालकों के मन में ई-ऑटो की क्षमता और उससे होने वाली आमदनी को लेकर कोई भ्रम न रहे, इसके लिए दिल्ली सरकार ने विशेष योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत सरायकाले खां और लोनी के IDTR परिवहन विभाग कार्यालय में ई-ऑटो मेले का आयोजन किया गया है। इसमें ऑटो ड्राइवर आकर ई-ऑटो चलाकर इसकी क्षमता को देख-परख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया है कि सरकार धीरे-धीरे अपने सार्वजनिक परिवहन के बेड़े को ई-वाहनों में तब्दील कर रही है। इस योजना के अंतर्गत पहले ही बसों को ई-बसों में कन्वर्ट किया जा रहा है। लेकिन दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन में ऑटो का विशेष स्थान है। इसलिए सरकार अब इसे भी धीरे-धीरे ई-ऑटो में तब्दील करने की योजना पर काम कर रही है। पहले चरण में 4261 ई-ऑटो जारी किये जा रहे हैं। आगे इसी तरह से योजना को आगे बढ़ाया जायेगा जिससे राजधानी को प्रदूषण मुक्त परिवहन का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed