{"_id":"57d00ff34f1c1b9863317ab6","slug":"pollution-control-board-isses-notice-to-pollythene-units","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन इकाइयों को नोटिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा तालाबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन इकाइयों को नोटिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पॉलीथिन निर्माण करने वाली फैक्ट्रियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने 12 से ज्यादा इकाइयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मात्र एक दो इकाइयों ने प्रदूषण बोर्ड को जवाब दिया है। अब तक अन्य इकाइयों का जवाब विभाग के पास नहीं पहुंचा है।
शहर में बड़े पैमाने पर पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। पॉलीथिन के अत्यधिक प्रयोग के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
नोटिस का जवाब मिलने पर प्रदूषण बोर्ड इकाइयों का निरीक्षण करेगा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी जयभगवान ने बताया कि नोटिस जारी किए गए हैं।
उनमें एक-दो इकाइयों ने अपने जवाब में पॉलीथिन निर्माण नहीं करने के बारे में कहा है। सभी जवाब मिलने पर सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद उन्हें बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुछ इकाइयों ने अब तक जवाब नहीं दिए है। फरीदाबाद एक्शन ग्रुप से जुड़े डेंसन जोसेफ का कहना है कि शहर में पॉलीथिन के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में इकाइयों द्वारा पॉलीथिन का निर्माण किया जा रहा है। ग्रुप ने अपने स्तर पर पड़ताल कर प्रदूषण बोर्ड को लिखित रूप से अवगत कराया है।