{"_id":"5e3387c28ebc3e7d63322bd3","slug":"polling-booths-will-be-away-from-the-site-of-shaheen-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः शाहीन बाग के धरनास्थल से दूर होंगे पोलिंग बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः शाहीन बाग के धरनास्थल से दूर होंगे पोलिंग बूथ
Fri, 31 Jan 2020 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर पिछले डेढ़ महीने से शाहीन बाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पोलिंग पार्टियों को नए आदेश दिए जा सकते हैं। शाहीन बाग में पोलिंग पार्टियों को मतदान के दिन धरनास्थल से दूरी बनाए रखने के एक-दो दिन में निर्देश दिए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग, दिल्ली चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का दौरा भी किया है।
विज्ञापन
मतदान के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने इंतजाम भी शुरू कर दिए हैं। वोट देने आने वाले लोगों को किसी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन पिछले कुछ दिन से शाहीन बाग में जो हालात बन रहे हैं, उनमें मतदाताओं की सुरक्षा को देखते हुए कुछ बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में विशेष पुलिस आयुक्त व दिल्ली चुनाव के नोडल अधिकारी प्रवीर रंजन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा पुलिस बल को तैनात किया गया है। क्षेत्र में जहां भी पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, उस जगह पर पोलिंग पार्टी व मतदाताओं को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बावजूद इसके यदि बवाल बढ़ता है तो पोलिंग स्टेशन तक जाने का रास्ता बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। यदि शाहीन बाग में माहौल खराब होता है तो मतदान के दिन जरूरत के आधार पर बदलाव किया जाएगा।