फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics over death of girl in open drain, MCD's negligence responsible: Sanjeev Jha

खुले नाले में बच्ची की मौत पर सियासत, एमसीडी की लापरवाही जिम्मेदार : संजीव झा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
मुकुंदपुर पार्ट-2 में खुले नाले में गिरकर दो साल की बच्ची की मौत के मामले में आप ने भाजपा शासित एमसीडी को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक संजीव झा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना को सिस्टम की बड़ी लापरवाही बताया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। संजीव झा ने कहा कि जिस नाले में बच्ची की मौत हुई, वह एमसीडी के अधीन आता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल ही बाढ़ एवं सिंचाई विभाग ने नाले की सफाई कर उसे एमसीडी को सौंप दिया था, इसके बावजूद एमसीडी ने नाले को ढकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जिम्मेदारी एमसीडी की थी, तो कार्रवाई बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के अभियंता पर ही क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। यदि समय रहते नाले को ढक दिया जाता, तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी। झा ने दावा किया कि उन्होंने पहले भी इस मुद्दे को लेकर संबंधित विभागों को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि खुला नाला किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed