फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   politics on complete state status of Delhi, CM Kejriwal Burn Bjp Manifesto

पूर्ण राज्य के दर्ज पर गरमाई दिल्ली में राजनीति, सीएम केजरीवाल ने जलाया भाजपा का घोषणा पत्र

Thu, 14 Mar 2019 05:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Mar 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
politics on complete state status of Delhi, CM Kejriwal Burn Bjp Manifesto
भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को जलाते केजरीवाल व अन्य - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी दफ्तर में भाजपा का 2014 लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र जलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के बयान पर जमकर भड़के। मंगलवार को तिवारी ने कहा था कि गणतंत्र दिवस से पहले केजरीवाल ने रेल भवन पर धरना दिया था। अगर केजरीवाल के रहते दिल्ली पूर्ण राज्य बन गई तो केजरीवाल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का रास्ता रोक देंगे। दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे में सबसे बड़ा बाधक केजरीवाल ही हैं।  

विज्ञापन


इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि, इससे पहले पश्चिम बंगाम की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी, आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यों से जुड़े मसलों पर अपने-अपने राज्यों के लिए धरना दिया। ऐसे में इन राज्यों को भी दिल्ली की तरह आधा राज्य बना दो। केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी के पिता ने देश के लिए कुर्बानी नहीं दी।
विज्ञापन


देश के लिए भगत सिंह, अशफाकउल्ला खान, सुखदेव, और राजगुरु ने जान दी थी। भाजपा के लोग कौन होते हैं, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं देने वाले। मनोज तिवारी कौन होते हैं दिल्ली को पूर्ण राज्य देने वाला? पूर्ण राज्य दिल्ली के लोगों का हक है, उन्हें उनका हक दे दो। लोगों को मजबूर मत करो वरना जनता छीनकर अपना हक ले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा के पूर्व नेताओं की आवाज को भी कर रहे नजरंदाज'

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मदनलाल खुराना ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए सदन में संघर्ष किया था। जबकि आज उनका बेटा अपने पिता के खिलाफ खड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने खुद संसद में खड़े होकर पूर्ण राज्य की मांग की थी। लेकिन उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं देना चाहते।

‘पूर्ण राज्य के लिए जान देने को भी तैयार’
केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जान की कुर्बानी देने को तैयार हैं। लोकसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी यह संघर्ष चलता रहेगा। इस बार की लड़ाई आर-पार की है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। केजरीवाल ने इस मौके पर दिल्ली सरकार की बीते सवा चार साल की उपलब्धियां भी गिनाई। साथ ही केंद्र सरकार पर अड़चन लगाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed