{"_id":"5df6dbc68ebc3e87fd1f09e0","slug":"politics-heats-up-due-to-violence-on-cab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता बिल पर बवाल: हिंसा की आग से गरमाई सियासत, बिगड़े नेताओं के बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता बिल पर बवाल: हिंसा की आग से गरमाई सियासत, बिगड़े नेताओं के बोल
Mon, 16 Dec 2019 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:50 AM IST
सार
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा-यह आप का पाप है, कुलजीत ने गुंडा कहा
- भाजपा ने आप पार्टी और उनके विधायक अमानतुल्लाह खान पर लगाए हिंसा कराने के आरोप
- राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा-भाजपा जब चुनाव हारने लगती है तो लेती है हिंसा का सहारा
विज्ञापन
माहौल गर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जामिया इलाके में हुई हिंसा पर दिल्ली की सियासत भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी और भाजपा नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। नेताओं की बयानबाजी में बिगड़े बोल भी सामने आए हैं। रविवार शाम हुई हिंसा के पीछे दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए घटना के पीछे आप विधायक अमानतुल्ला खान का षड़यंत्र होने आरोप लगाया। उन्होंने यहां तक लिख दिया कि ये घटना आप का पाप है। भाजपा के महासचिव कुलजीत सिंह चहल ने तो आप विधायक को गुंडा तक कहते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर डाली।
विज्ञापन
वहीं, आप पार्टी से बागी और अब भाजपा में शामिल कपिल मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर इसे आतंकवादी हमला तक कह डाला। उन्होंने कहा कि सीएनजी सिलिंडर वाली बस में आग लगाने का मतलब है कि बड़े ब्लास्ट करने की साजिश। ये आग अमानतुल्ला खान ने लगवाई है। दिल्ली में गोधरा कांड दोहराने की तैयारी है।
विज्ञापन
दिल्ली के भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने आप विधायक को सीएम केजरीवाल का गुर्गा तक कह डाला। उन्होंने सीएम पर वोटों के लिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने के आरोप भी लगाए।
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर चल रहे प्रदर्शन के उग्र होने पर कई बसों व वाहनों को आग के हवाले कर देने वाली इस गंभीर घटना को लेकर आप विधायक पर जब आरोप लगने लगे तो उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी किया। ओखला से आप विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि सोशल मीडिया और टीवी पर इस घटना के पीछे उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। ये सरासर गलत है।
रविवार को वे अपने समर्थकों के साथ विधेयक के विरोध में शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शन कर रहे थे। उस वक्त वहां दिल्ली पुलिस भी थी और सीसीटीवी कैमरे भी। इसके अलावा वहां मौजूदा लोगों ने भी कई वीडियो बनाई हुई हैं। वे जहां प्रदर्शन कर रहे थे, वहां किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है। पूरे तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ था। उनका और उनके समर्थकों का हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है।
सीएम ने की शांति बनाए रखने की अपील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि हिंसा की घटना निंदनीय है। इसमें संलिप्त दोषियों को कतई नहीं छोड़ा जाएगा।
आप पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। आंदोलनकारियों को किसी भी तरह की हिंसा नहीं करनी चाहिए। दिल्ली में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना निदंनीय है। उन्होंने कहा है कि भाजपा जब-जब चुनाव हारने लगती है तो हिंसा का सहारा लेती है।