फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics: Congress leader Udit Raj said- BJP wants two-thirds seats to change the constitution

Politics: कांग्रेस नेता उदित राज बोले- संविधान बदलने के लिए भाजपा चाहती है दो तिहाई सीटें

Tue, 12 Mar 2024 07:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Mar 2024 07:27 PM IST
सार

डॉ. उदित राज (राष्ट्रीय चेयरमैन, दलित, ओबीसी एवं माइनॉरिटी परिसंघ (DOM परिसंघ) ने कहा कि जनता को अब भाजपा के इरादों को समझ लेना चाहिए और उसे सत्ता से हटाने में कांग्रेस का साथ देना चाहिए...

विज्ञापन
Politics: Congress leader Udit Raj said- BJP wants two-thirds seats to change the constitution
भाजपा के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता उदित राज, पवन खेड़ा, प्रबल प्रताप शाही और अन्य। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि भाजपा देश के संविधान में मूलभूत परिवर्तन करना चाहती है और इसके लिए वह इस बार चुनाव में दो तिहाई सीटें जीतना चाहती है। लेकिन कांग्रेस भाजपा की इस कोशिश को सफल नहीं होने देगी। पार्टी देश के हर हिस्से में इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर भाजपा को हराने का काम करेगी।   

विज्ञापन

भाजपा नेता अनंत हेगड़े के बयान को संविधान विरोधी बताते हुए दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अब तक यह बात छुपी हुई थी, लेकिन अब भाजपा नेता स्वयं खुलकर यह बात कहने लगे हैं कि वे संविधान में परिवर्तन करना चाहते हैं। डॉ. उदित राज (राष्ट्रीय चेयरमैन, दलित, ओबीसी एवं माइनॉरिटी परिसंघ (DOM परिसंघ) ने कहा कि जनता को अब भाजपा के इरादों को समझ लेना चाहिए और उसे सत्ता से हटाने में कांग्रेस का साथ देना चाहिए।  

विज्ञापन

भाजपा के इरादों को नहीं होने देंगे सफल

कांग्रेस नेता प्रबल प्रताप शाही ने अमर उजाला से कहा कि संविधान विरोधी भाजपा के विरोध में पार्टी ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन रखा था। लेकिन अंतिम समय में संसद मार्ग पुलिस के द्वारा इस विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। कांग्रेस नेता ने इसे लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी। यह प्रदर्शन इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यालय पर रखा गया, जिसमें सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान की भावना के अनुसार काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से ही नहीं, बल्कि रायसीना हिल्स से पूरी तरह बाहर कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम यहां बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए एकत्रित हुए हैं और संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत ही इसे बचाने का काम करेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed