Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics: BJP active on strategy to win Bihar from Delhi

Politics: दिल्ली से बिहार जीतने की रणनीति पर भाजपा सक्रिय, बिछी बिसात... सियासी पार्टियों में गुणा-भाग शुरू

Fri, 25 Jul 2025 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 06:39 AM IST
सार

भाजपा ने दिल्ली की गलियों से बिहार में चुनाव जीतने की इबारत लिखनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Politics: BJP active on strategy to win Bihar from Delhi
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव साल के अंत में हैं लेकिन इसकी बिसात अभी से बिछ गई है। राजधानी पटना से हजार किलोमीटर दूर देश की राजधानी दिल्ली में भी इसके लिए सियासी पार्टियों में गुणा-भाग शुरू हो गया है। इसकी बड़ी वजह दिल्ली में पूर्वांचल की बड़ी संख्या में आबादी का निवास करना है। यही वजह है कि भाजपा ने दिल्ली की गलियों से बिहार में चुनाव जीतने की इबारत लिखनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने दिल्ली में बसे करीब 25 लाख पूर्वांचलियों को चुनावी रणनीति का केंद्रीय हिस्सा बनाया है। मिशन बिहार के तहत उसने दिल्ली के पूर्वांचली बहुल इलाकों में अपने नेताओं का प्रवास कराना शुरू कर दिया है। इस दौरान एक-एक व्यक्ति से संवाद कर, उनके गांव और परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


लिहाजा इस बार भाजपा का फोकस सिर्फ बिहार में रैली या पोस्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली से सामाजिक-सांस्कृतिक रिश्तों के माध्यम से बिहार में सियासी संदेश पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई है। प्रदेश भाजपा ने अपने पूर्वांचल मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल मोर्चा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता परिवारों से मिलकर यह जानकारी ले रहे हैं कि वे बिहार के किस जिले, कस्बे और गांव से हैं। इसके साथ ही बिहार में रह रहे उनके माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-मामा आदि का मोबाइल नंबर, गांव का नाम और पंचायत की जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है।

यह जानकारी एकत्र करने के बाद भाजपा का आईटी सेल और डाटा टीम के जरिए एक मजबूत कॉल-सेंटर नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। यह टीम गांव में रह रहे लोगों से सीधा संपर्क करेगी और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेगी। इस अभियान में भावनात्मक अपील भी शामिल है। दिल्ली में आपके अपने सुरक्षित हैं, क्योंकि दिल्ली में भाजपा है, बिहार में भी यही भरोसा बनना चाहिए। 

पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि यह महज एक चुनावी योजना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और भावनात्मक पुल बनाने की कोशिश है। पार्टी के बड़े नेताओं खासकर सांसद मनोज तिवारी आदि को भी इन क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।


भाजपा की सियासत
प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में रहने वाला बिहार का एक निवासी अपने गांव में कम से कम पांच से 10 लोगों को राजनीतिक रूप से प्रभावित करता है। इसी आधार पर पार्टी ने हर परिवार, एक पोलिंग बूथ का आंतरिक नारा दिया है। इस अभियान के तहत पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता उन इलाकों में प्रवास कर रहे हैं जहां बिहार से आए परिवारों की बड़ी आबादी रहती है। वह खास तौर पर संगम विहार, करावल नगर, बदरपुर, लक्ष्मी नगर, पालम, बवाना, किराड़ी, बुराड़ी, विकासपुरी, द्वारका आदि विधानसभा क्षेत्र में अधिक सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed