फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Political turmoil in Delhi over Rahul Gandhi's statement in America

Delhi: राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर दिल्ली में सियासी घमासान, भाजपा ने किया बवाल... कांग्रेस ने बचाव

Thu, 12 Sep 2024 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 01:33 AM IST
सार

दिल्ली प्रदेश भाजपा के सिख प्रकोष्ठ ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के आवास के नजदीक प्रदर्शन किया। इस दौरान सिख नेताओं ने राहुल गांधी से बयान पर माफी की मांग की। 

विज्ञापन
Political turmoil in Delhi over Rahul Gandhi's statement in America
विरोध... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर सिख समुदाय पर दिए बयानों पर बुधवार को दिल्ली में सियासी घमासान रहा। दिल्ली प्रदेश भाजपा के सिख प्रकोष्ठ ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के आवास के नजदीक प्रदर्शन किया। इस दौरान सिख नेताओं ने राहुल गांधी से बयान पर माफी की मांग की। 

विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने भाजपा नेताओं को हिरासत में लेना पड़ा। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। उधर, कांग्रेस के सिख नेता गुरचरन सिंह राजू ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने सच्चाई को उजागर करने का कार्य किया है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे बड़ी संख्या में दिल्ली प्रदेश भाजपा सिख प्रकोष्ठ के नेता विज्ञान भवन के सामने इकट्ठा हुए। इस दौरान राहुल गांधी व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन करते सिख नेताओं का काफिला 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास की तरफ बढ़ा। थोड़ी दूर आगे चलते ही पुलिस ने बैरिकड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिख प्रकोष्ठ के प्रभारी तरविंदर सिंह मारवाह का आरोप था कि राहुल गांधी हमेशा विदेश में जाकर सिख समुदाय को लेकर बेबुनियादी बातें करते हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। सिख प्रकोष्ठ संयोजक चरणजीत सिंह लवली ने कहा कि राहुल गांधी का बयान छोटी मानसिकता दर्शाता है।

भाजपा ने की आलोचना
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो भारत को शर्मसार करने वाले बयान देते हैं। जबकि वर्ष 1947 से लेकर अब तक भारत के सभी विपक्षी नेताओं ने राजनीतिक और विदेश नीति की मर्यादाओं का पालन किया है। लेकिन राहुल गांधी पहले नेता हैं जिन्होंने विदेशी मीडिया के सामने भारत के आंतरिक मुद्दों पर विवादित टिप्पणियां की हैं।

सांसद योगेन्द्र चंदोलिया और भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने भी राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर एक ही साक्षात्कार में अनुसूचित जातियों और सिखों के खिलाफ की गई टिप्पणियां स्पष्ट रूप से राहुल गांधी की सोची-समझी साजिश लगती हैं।

सच्चाई को उजागर किया : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस के सिख नेता गुरचरन सिंह राजू ने अमेरिका से चल रहे एक कार्यक्रम में राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान का समर्थन किया है। वहीं उन्होंने भाजपा को सिख विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सिख समुदाय को गुमराह करके उनकी वोट प्राप्त करने का कार्य किया है। जबकि राहुल गांधी ने सच्चाई उजागर की है।


प्रदेश कांग्रेस के कृष्णा नगर जिला के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद गुरचरन सिंह राजू ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में अमृतधारी सिख बच्चों को स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों के प्रवेश परीक्षाओं के लिए कड़ा और किरपान उतारने पर मजबूर किया जाता है। यह सिख समुदाय की धार्मिक पहचान पर हमले का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed