फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   political move in minor rape gurgaon

रोते हुए गैंगरेप पीड़िता की मां बोली साहब पैसे नहीं इंसाफ चाहिए

Fri, 22 May 2015 08:52 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
political move in minor rape gurgaon

फिरोजपुर झिरका के गांव शेखपुर में बीते दिन दलित परिवार की नाबालिग लड़की से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य और पांच राज्यों के प्रभारी ईश्वर सिंह ने शुक्रवार को गांव शेखपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी ली।

विज्ञापन


ईश्वर सिंह ने दलित परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक मदद के रूप में दिए 90 हजार रुपये का चैक सौंपा। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि दोषी को बख्सा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा मामले से जुडे़ सभी आरोपियों को एससी-एसटी आयोग के एटो सीटी एक्ट के तहत कड़ी सजा का प्रावधान रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस कप्तान बी सतीश बालन को आदेश देते हुए कहा कि जब तक आरोपी पकडे़ नहीं जाते तब तक गांव में दलित परिवार की सुरक्षा हेतु पुलिस बल की तैनाती की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक के दम पर किया था गैंगरेप

political move in minor rape gurgaon

14 मई की घटना के बाद 20 मई को पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने तथा मामले में ढील बरतने को लेकर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।


पुलिस कप्तान ने आयोग के सदस्य को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी आरोपियों को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मेवात के उपायुक्त अशोक सांगवान ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक एंव सुरक्षा की दृष्टि से पूरी मदद की जाएगी।

ज्ञात रहे कि 14 मई को गांव शेखपुर में दलित परिवार की नाबालिग लडकी का चार युवकों ने बंदूक के बल पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

साहब पैसे नही इंसाफ चाहिए

political move in minor rape gurgaon

पीड़ित लड़की की मां को जब एससी-एसटी आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह 90 हजार रुपये का चैक सौंप रहे थे तो पीड़िता की मां ने वह चैक लेने से मना कर दिया।

उनके सामने रोते हुए कहा कि साहब पैसे नही हमें इंसाफ चाहिए। दरिंदों को जेल होनी चाहिए। इस बीच ईश्वर सिंह ने महिला के आंसू पौंछे और उन्हें ढांढस बंधाया।

वहीं अलवर की रहने वाली एक और रेप की पीड़िता ने भी आयोग के सदस्य के सामने अपने साथ हुई घटना सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed