{"_id":"4db7db5e1c2fb705c51d81ea80015276","slug":"political-leaders-broken-rule-broken-in-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर पहुंचे नामांकन कराने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर पहुंचे नामांकन कराने
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Mar 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाईं। इस बीच चुनावी अमला, पुलिस व प्रशासन मूक दर्शक बने रहे।
विज्ञापन
पूर्वी जिला चुनाव कार्यालय में कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। समर्थक भी उनके साथ ही परिसर के 100 मीटर के दायरे के अंदर धक्का देकर घुस गए।
विज्ञापन
पढ़ें: अजीब कंफ्यूजनः 1 सीट, 4 जरनैल सिंह
विज्ञापन
उन्होंने नामांकन स्थल के मुख्य गेट के पास जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने वहां नारेबाजी कर रहे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश नहीं की।
उत्तर पूर्वी जिले में भी कांग्रेसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस को भीड़ संभालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
पढ़ें: 49 दिन की केजरीवाल सरकार के 49 झूठ
यही हाल चांदनी चौक सीट के नामांकन स्थल उत्तरी जिला चुनाव कार्यालय का रहा। यहां परिसर के गेट के बाहर ही बैठकर ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की और अंदर घुसने की कोशिश की।