फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   policemen in tension as bsp given ticket to satish avana

सतीश को बसपा से टिकट मिलने से पुलिसवाले परेशान

Mon, 10 Mar 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 10 Mar 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
policemen in tension as bsp given ticket to satish avana

गौतमबुद्घ नगर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में सतीश अवाना का नाम घोषित होते ही कुछ पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं।

विज्ञापन


सतीश के पिता की चार माह पहले फोर्टिस अस्पताल में मौत के बाद हुए हंगामे में पुलिसकर्मियों ने उनके एमएलसी भाई अनिल अवाना की पिटाई कर दी थी। उस समय बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:हॉट सीट पर बसपा से सतीश अवाना को मिला टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी की पिटाई करने वाले चौकी प्रभारी बलवान सिंह को काफी दबाव के बाद एसएसपी ने लाइन हाजिर किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद उसे गुपचुप तरीके से देहात के एक थाने में तैनात कर दिया गया। एमएलसी ने इस प्रकरण को विधानसभा समिति के सामने भी रखा था।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक बसपा प्रत्याशी के रूप में एमएलसी के भाई सतीश अवाना की घोषणा के बाद थाना प्रभारी सेक्टर-58 से लेकर दो पुलिस अधिकारी व कुछ सिपाहियों में बेचैनी है।

उन्हें आशंका है कि चुनाव आयोग में बसपा प्रत्याशी उनकी शिकायत कर उन्हें हटाने की सिफारिश न कर दें क्योंकि वह पहले ही विधानसभा की समिति को उन अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सपा सरकार के एजेंट के रूप में काम करने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed