फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policeman Dragged with the car in Anand Vihar

बदमाशों ने सिपाही को कार से घसीटा, एक पकड़ा

Tue, 28 May 2019 01:19 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 28 May 2019 01:19 PM IST
सार

-काफी दूर तक घसीटते ले गया कार से बदमाश, कार का शीशा टूटा, सिपाही घायल, बदमाश मौके से फरार
-दंपती से लूट कर भाग रहे थे बदमाश, पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद फरार की तलाश जारी

विज्ञापन
Policeman Dragged with the car in Anand Vihar
दिल्ली पुलिस - फोटो : self

विस्तार

आनंद विहार इलाके से लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने दंपती को पिस्टल दिखाकर लूट लिया। बदमाश मयूर विहार के पास दंपती को चलती कार से फेंककर फरार होने लगे। पीड़ित ने मामले की सूचना वहां से गुजर रही पुलिस को दी। जिप्सी से पीछा कर बदमाशों की कार को रोका तो तीन बदमाश वहां से पैदल भागने लगे।

विज्ञापन


कार लेकर चालक भी फरार होने लगा। मयूर विहार थाने में तैनात सिपाही बदमाशों की कार की खिड़की पर लटक गया, लेकिन कार का शीशा टूट गया और सिपाही विनोद बुरी तरह जख्मी हो गया। बाकी फरार हो रहे बदमाशों में से एक बदमाश को पीछा कर दबोच लिया गया। उसकी पहचान इंदिरापुरम निवासी रोहित शर्मा (28) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे साथी अतुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से लूटा गया माल, एक पिस्टल और कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मुन्नालाल व इनकी पत्नी भागवती परिवार के साथ खोड़ा कॉलोनी में रहती हैं। रविवार को दोनों महोबा जाने के लिए आनंद विहार बस अड्डा पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर पता चला कि महोबा की बस काले खां बस अड्डा से मिलेगी। दोनों अभी सवारी देख ही रहे थे कि एक डस्टर एसयूवी आकर रुकी और उसने 15 रुपये में काले खां छोड़ने की बात की। दंपती के साथ बस स्टैंड पर खड़े दो युवक भी कार में बैठ गए। आरोप है कि कार में बैठते ही बदमाशों ने दंपती को बंधक बना लिया। 

पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने भागवती के पर्स से 13 हजार रुपये, सोने की चेन और मंगलसूत्र निकाल लिया। इसके बाद आरोपी कार को नोएडा लिंक रोड की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने मुन्नालाल और भागवती को चलती कार से धक्का देकर उतार दिया। इस बीच वहां से गुजर रही जिप्सी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंपती ने मदद की गुहार लगाई तो पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उनकी कार रोक ली।


तीन बदमाश कार से उतरकर भागने लगे, जबकि कार चालक ने कार भगा ली। पैदल भाग रहे एक बदमाश को कुछ पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया, जबकि विनोद कार की खिड़की पर लटक गया।कार का शीशा टूटने से वह गिर गया। विनोद को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed