फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police Will get accurate information about the movement of miscreants

Delhi Police : बदमाशों की आवाजाही की मिलेगी सटीक जानकारी, अब वक्त रहते दबोच सकती है पुलिस

Fri, 07 Jun 2024 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 05:18 AM IST
सार

शाहदरा जिले में लगे एनसीआर कैमरे बदमाश के आने और वारदात के बाद जाने का रूट मैप स्वत: व तुरंत पुलिसकर्मियों को उपलब्ध करा देंगे।

विज्ञापन
Police Will get accurate information about the movement of miscreants
demo - फोटो : X: @DelhiPolice

विस्तार

शाहदरा जिला पुलिस ने हाईटेक तकनीक की ओर शानदार कदम बढ़ाया है। जिले में लगे एनसीआर कैमरे बदमाश के आने और वारदात के बाद जाने का रूट मैप स्वत: व तुरंत पुलिसकर्मियों को उपलब्ध करा देंगे। इससे पुलिस बदमाशों को कुछ ही समय में पकड़ लेगी। अभी तक पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए कई दिनों तक सीसीटीवी कैमरे खंगालती थी। बदमाशों के आने व वारदात के बाद जाने का रूट पता करने में हजारों कैमरे देखने पड़ते थे। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शाहदरा जिला पुलिस ने एनपीआर कैमरों वाली तकनीक से पिछले कुछ ही महीनों में 80 केस तुरंत सुलझाए हैं।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस ने पूरे जिले में 100 एनपीआर कैमरे लगा रखे हैं। कुछ दिनों मेें और 50 कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे जिले के दूसरे राज्यों की सीमाओं और पड़ोसी जिले के आने-जाने वाले मार्गों पर लगाए गए हैं। ये आधुनिक कैमरे विवेक विहार, सीमापुरी, अप्सरा बॉर्डर, सूर्या साईं मंदिर आईआईटी विवेक विहार और जिले की सीमाओं पर लगाए हैं। सभी कैमरे इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। इन कैमरों का कंट्रोल रूम विवेक विहार में है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बदमाश किसी वाहन से वारदात करने जिले में घुसेंगे तो ये कैमरे रियल टाइम के तौर पर बदमाशों के आने का तुरंत पुलिसकर्मियों के ग्रुप में डाल देगा। इस ग्रुप में जिला डीसीपी, एसीपी व थानाध्यक्ष जुड़े हुए हैं। ये तकनीक बदमाश वारदात करने के बाद किस रूट से गए हैं वह भी तुरंत ग्रुप में डाल देंगे। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने हर जिले में कुछ पुलिसकर्मियों की क्रेक टीम बना रखी है। बदमाशों को रूट मैप मिलने के बाद संबंधित थाने की क्रेक टीम को लगा दिया जाता है। रिटल टाइम अपडेट व रूट से पुलिसकर्मी बदमाश को तुरंत पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तकनीक से ये हैं फायदे

  • बदमाश को पकड़ने में ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • जिले में आने-जाने वाले सभी वाहनों पर नजर रहेगी।
  • ये कैमरे खुद ही बदमाश का रूट मैप बनाकर तुरंत दे देंगे।
  • तकनीक के चलते जिले में ज्यादा अपराध नहीं होगा।
  • ये कैमरे बदमाश के वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहन का रंग और मेक भी बता देंगे।
  • ये कैमरे बदमाश के आने व जाने का समय भी बताएंगे।
  • मिलेगा रियल टाइम अपडेट

जिले में खासकर सीमाओं पर लगे सभी कैमरे इंटरनेट से जुडे़ हुए हैं। इससे बदमाश व उसके वाहन के बारे में रियल टाइम अपडेट मिलेगा। इससे कई बार बदमाशों को मौके पर ही पकड़ा गया है।


ये तकनीक रही सफल
शाहदरा जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये तकनीक काफी सफल रही है। इस तकनीक से 80 केस सुलझाए गए हैं। अब इसे पूरी दिल्ली में लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed