{"_id":"596a16984f1c1b091c8b472e","slug":"police-will-bring-gangster-manjit-on-production-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर मनजीत महाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस, जेल से व्यापारी को दी थी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगेस्टर मनजीत महाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस, जेल से व्यापारी को दी थी धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के भोंड़सी जेल में बैठ कर गैंगेस्टर मनजीत की ओर से धमकी देने के मामले को जिले की पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए गैंगेस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
इसके लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर-46 ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। इसी मामले में पुलिस ने अपराध शाखा में रहे एक सहायक उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त अपराध, सुमित कुमार के मुताबिक गैंगेस्टर मनजीत महाल को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत में याचिका अर्जी दी गई है। जेल से लाने के बाद गैंगेस्टर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
जांच का विषय यह कि गैंगेस्टर को धमकी देने के लिए जेल में मोबाइल कहां से मिला। वहीं इस मामले के दूसरे आरोपियों से उसके क्या संबंध हैं। बताया जा रहा है कि गैंगेस्टर ने अपराध शाखा में पहले तैनात रहे एएसआई के कहने पर धमकी दी थी।
बता दें कि 12 जुलाई को गैंगेस्टर ने वजीराबाद निवासी राकेश को फोन पर धमकी देते हुए पांच सौ वर्ग फुट जमीन को खाली करने को कहा था। ऐसा न करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
इस जमीन को लेकर जगदीश आनंद के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में राकेश के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी सुरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।