{"_id":"6759c7c676289921af0ad688","slug":"police-stopped-marriage-of-minor-girl-in-greater-noida-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दुल्हन के लौटी बरात: अदा की जा रही थी शादी की रस्म, पहुंच गई पुलिस; फिर हुआ कुछ ऐसा सब रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना दुल्हन के लौटी बरात: अदा की जा रही थी शादी की रस्म, पहुंच गई पुलिस; फिर हुआ कुछ ऐसा सब रह गए हैरान
Wed, 11 Dec 2024 10:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:41 PM IST
सार
ग्रामीणों और बरातियों के साथ पुलिस की काफी नोकझोंक भी हुई। शादी को लेकर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। बाद में लड़की की कम उम्र का हवाला देते हुए शादी को रुकवा दिया गया।
विज्ञापन
शादी
विस्तार
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात नाबालिग की शादी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उसकी शादी को रुकवाया। बिना दुल्हन के ही बरात को लौटना पड़ा। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को खुर्जा देहात के गांव सोंदा हबीबपुर से रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव आछेपुर गांव में बरात आई थी। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी कर शादी की रस्म अदायगी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी के ने नाबालिग की शादी किए जाने की सूचना चाइल्ड केयर को दे दी गई। चाइल्ड केयर द्वारा इसकी सूचना रबूपुरा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसमें पाया कि लड़की की उम्र शादी के योग्य नहीं है। इसके बाद पुलिस ने शादी की रसम को रुकवा दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों और बरातियों के साथ पुलिस की काफी नोकझोंक भी हुई। शादी को लेकर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। बाद में लड़की की कम उम्र का हवाला देते हुए शादी को रुकवा दिया गया। इसके चलते दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस बैरंग लौटना पड़ा। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि शादी नहीं हो सकी थी, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन