फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police stopped delegation of three Congress MPs going to meetjailed farmers

Farmer Protest Noida: 'जरुरत पड़ी तो किसान आंदोलन में शामिल होंगे राहुल गांधी...', करीब 100 किसान जेल में बंद

Wed, 11 Dec 2024 10:19 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 11 Dec 2024 10:19 PM IST
सार

किसान का संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। करीब 100 किसान जेल में बंद हैं। किसान 10 प्रतिशत कृषक भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, नया भमि अधिग्रहण लागू करने जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। किसान आंदोलन अब राजनीतिक रुप लेता जा रहा हैं। 

विज्ञापन
Police stopped delegation of three Congress MPs going to meetjailed farmers
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के तीन सांसद का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जेल में बंद किसानों से मिलने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने जेल जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्थानीय कार्यकारिणी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी से मुलाकात की। मांग की है कि किसानों की तत्काल रिहाई और वार्ता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। मीडिया से बातचीत में सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। जरुरत पड़ी तो राहुल गांधी भी आंदोलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन


जिले के किसान का संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। करीब 100 किसान जेल में बंद हैं। किसान 10 प्रतिशत कृषक भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, नया भमि अधिग्रहण लागू करने जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। किसान आंदोलन अब राजनीतिक रुप लेता जा रहा हैं। बुधवार को कांग्रेस के सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद, प्रयागराज से सांसद उज्जवल रमण सिंह व बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया व अन्य लुक्सर स्थित जिला कारागार में किसानों से मिलने जा रहे थे। जब वो नोएडा में डीएनडी से जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ परी चौक पहुंचे तो वहां पुलिस ने जेल जाने से रोक दिया। वहां डीएम से फोन पर बात की। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा। वहां डीएम से वार्ता की और मांग की कि किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। साथ ही उनकी मांगों और समस्याओं का वार्ता के माध्यम से समाधान कराया जाए। डीएम से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अपने आप को किसानों की हितैशी बताती है, लेकिन यहां किसानों को आवाज को दबाया जा रहा हैं। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया हैं। अगर किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी ने किसानों के साथ यहां पूर्व में भी लड़ाई लड़ी हैं। उनके निर्देश पर ही प्रतिनिधिमंडल यहां आया हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने का उनका मकसद नहीं हैं। किसानों को घरों से निकालकर प्रताड़ित करना अपमानजनक हैं। उन्होंने कहा कि अगर बड़ा आंदोलन करने की जरुरत पड़ी तो राहुल गांधी भी उसमें शामिल होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, किसान कांग्रेस के जिला चेयरमैन गौतम अवाना, पूनम पंडित, दिनेश अवाना, अजय चौधरी आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed